खास बातें
- महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9601 नए मामले सामने आए और 322 लोगों की मौत हो गई है।
- कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,172 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,29,287 हो गई है।
- तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5879 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,51,738 हो गई है।
- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पी माणिक्याला राव का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।
- आंध्र प्रदेश ने पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,276 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,50,209 हो गई है।
- राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1118 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 1,36,716 हो गई है।
- राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया।
- भारत में मृत्युदर 2.15 फीसदी और रिकवरी रेट 64.53 फीसदी है- स्वास्थ्य मंत्रालय
- देश में पिछले 24 घंटे में 57,117 नए मामले सामने आए हैं और 764 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,95,988 हो गई है। अब तक 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है।
- मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
लाइव अपडेट
10:44 PM, 01-Aug-2020
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 193 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9,385 हो गई है। इनमें 2720 मामले सक्रिय हैं, 6610 लोग ठीक हो चुके हैं और 55 लोगों की मौत हुई है।
पुणेः 76 श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए
पुणे जिले के चाकन क्षेत्र में एक फर्म के कम से कम 76 श्रमिकों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
रक्षा बंधन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कल लॉकडाउन नहीं रहेगा
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि रक्षा बंधन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कल लॉकडाउन नहीं रहेगा। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर 2 अगस्त यानी रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। इसके तहत 02 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 03 अगस्त, की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच (24 घंटे के लिए) निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि हर हफ्ते शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन में छूट दी गई है। हालांकि, सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि रक्षाबंधन के मौके पर भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाएगा।
10:36 PM, 01-Aug-2020
राजस्थान सरकार ने 37 नए महाविद्यालय इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य के दस स्नातक महाविद्यालयों को उन्नत कर उनमें स्नातकोत्तर स्तर तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पलेरमो ओपन में एक टेनिस खिलाड़ी पॉजिटिव
पलेरमो लेडीज ओपन में एक टेनिस खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाई गई है। खिलाड़ी ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है। आयोजकों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
पांच अगस्त से खिलाड़ियों को अभ्यास बहाल करने की अनुमति
तेलंगाना सरकार ने राज्य में पांच अगस्त से खिलाड़ियों को अभ्यास बहाल करने की अनुमति दे दी है, जिससे देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी कोर्ट पर लौट सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण खिलाड़ी चार महीने से अधिक समय से कोर्ट से दूर हैं।
10:27 PM, 01-Aug-2020
केरल में कोरोना से संक्रमित 55 वर्षीय पुलिस उपनिरीक्षक की इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। केरल पुलिस में कोरोना से किसी कर्मचारी की मौत का यह पहला मामला है।
कर्नाटकः 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में 110 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।
A 110-year-old woman has recovered from #COVID19 and discharged in Chitradurga district of Karnataka, say officials.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2020
कथित बलात्कार के आरोप में सीआरपीएफ जवान के दो सहयोगी निलंबित
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अपने शिविर के पास एक आदिवासी महिला के साथ कथित बलात्कार के आरोप में सीआरपीएफ जवान के दो सहयोगियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।
2 colleagues of CRPF jawan, who was arrested for allegedly raping a tribal woman near his camp in Chhattisgarh’s Sukma district, have been placed under suspension, say officials
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2020
10:15 PM, 01-Aug-2020
कर्नाटक: बल्लारी जिले में कोरोना से संक्रमित गर्भवती महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि नवजात लड़का और लड़की और मां स्वस्थ हैं।
Karnataka: Pregnant woman infected with #COVID19 gives birth to twins in Ballari district. The newborn boy and girl and the mother are healthy, say doctors.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2020
हिमाचल प्रदेश में आज 25 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में आज 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 2,634 हो गई है। इनमें 1103 मामले सक्रिय हैं।
असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1457 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 41,726 हो गए हैं। अब तक 101 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 5.36 फीसदी है।
रोहिन कुमार का अंतिम संस्कार किया गया
हिमाचल प्रदेशः हमीरपुर में सेना के जवान रोहिन कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि रोहिन जम्मू के राजौरी में पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर उल्लंघन में शहीद हुए थे।
Himachal Pradesh: Last rites of Sep Rohin Kumar, who lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Rajouri, Jammu & Kashmir performed at his native village in Hamirpur, today. pic.twitter.com/mdeBoTjDPF
— ANI (@ANI) August 1, 2020
09:37 PM, 01-Aug-2020
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2589 नए मामले सामने आए और 48 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 72, 777 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 1629 हो गया है।
बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
हैदराबाद में एक बुजुर्ग दंपति ने कोरोना होने के शक में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी।
An elderly couple allegedly committed suicide in Hyderabad, Telangana suspecting that they had contracted #COVID19: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2020
वियतनाम में कोरोना के 40 नए मामले
वियतनाम में कोविड-19 के तीन दर्जन से अधिक नए मामले शनिवार को सामने आए। इसके अलावा देश में संक्रमण के कारण पहली मौत होने के अगले ही दिन दो और मरीजों की मौत हो गई।
09:29 PM, 01-Aug-2020
राजस्थान में रात 8:30 बजे तक कोरोना संक्रमण के 1160 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 43,243 हो गई है। इनमें 11,881 मामले सक्रिय हैं। वहीं, अब तक 29,144 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 694 लोगों की मौत हो चुकी है।
गोवा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 280 नए मामले
गोवा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 280 नए मामले सामने आए, जबकि 227 मरीज ठीक हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,193 है, जिनमें 4,438 लोग ठीक हो चुके हैं और 48 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना महामारी के कारण पश्चिम रेलवे को कमाई का कुल नुकसान 1,959 करोड़ रुपये का हुआ है। इनमें 291 करोड़ का नुकसान उपनगरीय अनुभाग से और 1,668 करोड़ रुपये का नुकसान गैर-उपनगरीय भाग से हुआ है।
The total loss of earnings over Western Railway on account of #COVID19, has been approximately Rs. 1,959 crores, which includes Rs. 291 crores for suburban section & Rs. 1,668 crores for non-suburban: Western Railway pic.twitter.com/Qp7qvYbMyb
— ANI (@ANI) August 1, 2020
09:08 PM, 01-Aug-2020
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 808 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 32,614 हो गई है, जिनमें 22,969 लोग ठीक हो चुके हैं और 876 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार में 2502 नए मामले
बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2502 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 54,508 हो गई है। इनमें 35,473 लोग ठीक हो चुके हैं और 312 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में 1059 नए मामले, 45 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1059 नए मामले सामने आए और 45 लोगों की मौत हो गई। शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 20,749 है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 6395 हो गया है।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9601 नए मामले, 322 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9601 नए मामले सामने आए और 322 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,719 हो गई है। इनमें 2,66,883 लोग ठीक हो चुके हैं और 15,316 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,49,214 है, जिनमें 46,345 मामले पुणे से हैं।
08:26 PM, 01-Aug-2020
हरियाणा में आज कोरोना के 793 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 6,250 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 428 हो गया है। अब तक 29,080 लोग ठीक हो चुके हैं।
उत्तराखंड में आज कोरोना के 264 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 264 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 7447 हो गए हैं। अब तक 83 की मौत हुई है।
भूमि पूजन से पहले सजी आयोध्या नगरी
आयोध्या नगरी राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले सज गई है। बात दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Several parts of Ayodhya illuminated, ahead of foundation stone laying ceremony of Ram Temple.
PM Modi will lay the foundation stone of Ram Temple on 5th August. pic.twitter.com/3wwkrLRKtx
— ANI UP (@ANINewsUP) August 1, 2020
07:37 PM, 01-Aug-2020
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 944 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,063 हो गई है, जिनमें 11,075 लोग ठीक हो चुके हैं और 405 लोगों की मौत हो चुकी है।
पंजाब सरकार राज्य की छह जेलों को स्पेशल जेल में तब्दील करेगा
पंजाब सरकार राज्य की छह जेलों को स्पेशल जेल में तब्दील करेगा। नए कैदियों के आने के बाद कोरोना के खतरे को देखते हुए इसी जेल में रखा जाएगा। इसके अलावा गुरदासपुर और मलेरकोटला जेल को लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में बदला गया। संक्रमित कैदियों का होगा इलाज।
07:13 PM, 01-Aug-2020
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,079 हो गई। इनमें से 378 मामले सक्रिय हैं।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1136 नए मामले, 24 लोगों की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,136 नए मामले सामने आए और 24 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 62,574 हो गई है। इनमें 14,327 सक्रिय मामले हैं, 45782 लोग ठीक हो चुके हैं और 2465 लोगों की मौत हो चुकी है।
डॉ हर्षवर्धन ने किया विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2020-21 का उद्घाटन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2020-21 का उद्घाटन किया।
Union Minister for Health & Family Welfare, Dr Harsh Vardhan, today launched Vidyarthi Vigyan Manthan (VVM) 2020-21, through video conferencing. pic.twitter.com/0hEc4Izqai
— ANI (@ANI) August 1, 2020
07:07 PM, 01-Aug-2020
कर्नाटक में संक्रमण के 5172 नए मामले, 98 की मौत
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,172 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,29,287 हो गई है, जिनमें 53,648 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,412 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 73,219 है।
एक सितंबर से स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खुल सकते हैं
हम एक सितंबर से स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अंतिम निर्णय केंद्र द्वारा लिया जाएगा :असम शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
मुंबई में तीन से पांच अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और राज्य के कुछ अन्य जिलों में 3 अगस्त से 5 अगस्त तक कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
06:56 PM, 01-Aug-2020
पूर्व मंत्री माणिक्याला राव का कोरोना वायरस के कारण निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पी माणिक्याला राव का शनिवार को विजयवाड़ा के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।
जम्मू-कश्मीर में 613 नए मामले,11 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 613 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल मामलों की संख्या 20972 हो गई है और अब तक 388 लोगों की मौत हो चुकी है।
06:38 PM, 01-Aug-2020
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5879 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,51,738 हो गई है। इनमें 1,90,966 लोग ठीक हो चुके हैं और 4038 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 60,580 सैंपल टेस्ट किए गए।
बॉयलर ब्लास्ट में पांच कर्मचारियों की मौत
महाराष्ट्रः नागपुर के उमरेद तहसील के बेला गांव में एक फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई।
06:15 PM, 01-Aug-2020
केरल में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,129 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 10,862 हो गई है।
आंध्र प्रदेश ने पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,276 नए मामले
आंध्र प्रदेश ने पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,276 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,50,209 हो गई है। इनमें 76,614 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,407 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 72,188 है।
बेलूर मठ में प्रवेश पर रोक
रामकृष्ण मठ और मिशन के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बेलूर मठ ने शनिवार को घोषणा की कि कोविड-19 महामारी का प्रकोप बढ़ने के कारण दो अगस्त से उसके परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।
05:35 PM, 01-Aug-2020
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या-क्या कहाः-
- देश में नई शिक्षा नीति को लागू किया गया है
- भारत को 21वीं सदी में प्रभावी बने रहने के लिए तेजी से बदलना होगा
- अनेक क्षेत्रों में स्कॉलरशिप को बढ़ावा देना होगा
- छात्रों की आंकाक्षाओं को ध्यान में रखकर नई शिक्षा नीति बनाई गई है
- कुछ छात्र दोस्तों और परिवार के दबाव में आकर विषय चुनते हैं
- देश की शिक्षा व्यवस्था में इंटेंट और कंटेंट दोनों के ट्रांसफॉर्म करने का प्रयास
- 21वीं सदी के तकनीक को साथ लेकर शिक्षा व्यवस्थआ पर ध्यान देना होगा
- भारत को ग्लोबल एजुकेशन का हब बनाने में नई शिक्षा नीति कारगर साबित होगा
- छात्र सहज होकर नई चीजें को सीखने के लिए प्ररित होंगे
- ये शिक्षा नीति नौकरियां देने वाली नहीं नौकरियां बनाने वाली है
- भारत के पास भाषाओं का अद्भुत खजाना है
- हमारे देश में भाषा हमेशा से ही एक संवेदनशील विषय रही है
- देश के सामने आने वाले चुनौतियों का युवाओं ने डटकर सामना किया है
- देश की युवाशक्ति पर मुझे हमेशा से ही विश्वास रहा है
05:28 PM, 01-Aug-2020
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2596 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2596 हो गई है। राज्य में 1105 मामले सक्रिय हैं, 1462 ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।
05:23 PM, 01-Aug-2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’
वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी।
स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 1, 2020
05:17 PM, 01-Aug-2020
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, हमारी एक टीम मुंबई में है और हमारे एसएसपी वहां के अपने समकक्ष के लगातार संपर्क में हैं। कल हमारी टीम ने मुंबई में डीसीपी क्राइम से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिया है कि वे सहयोग करेंगे। वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद वे हमें सारे कागजात देंगे।
Our team is in Mumbai & our senior SP is in constant touch with his counterpart there. Y’day, our team met DCP Crime & he assured that they’ll cooperate. They are also waiting for SC verdict in #SushantSinghRajputDeathCase, then they’ll provide us all documents: Bihar DGP https://t.co/oyXAz3BgVv
— ANI (@ANI) August 1, 2020
मुझे नहीं लगता कि इस तरह का सलवार-सूट उन्होंने जिंदगी में पहले कभी पहना होगा
सुशांत सिंह राजपूत के के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने कहा, रिया के वीडियो में यह महत्वपूर्ण नहीं है कि उन्होंने क्या कहा, लेकिन वे कैसी दिख रहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि इस तरह का सलवार-सूट उन्होंने जिंदगी में पहले कभी पहना होगा। यह दिखाने कि कोशिश थी को वो साधारण महिला हैं।
Rhea coming in the video is not much of what she is saying but how she is looking. I don’t think she would have worn that kind of a salwar suit ever in her life. This was to show herself as a simple woman: Vikas Singh, #SushantSinghRajputs Family Lawyer on #RheaChakroborty video pic.twitter.com/3ElPXHQkDv
— ANI (@ANI) August 1, 2020
04:53 PM, 01-Aug-2020
अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन
राज्यसभा सांसद और पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 साल के थे। अमर सिंह पिछले 6 महीने से अस्पताल में भर्ती थे।
04:28 PM, 01-Aug-2020
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1118 नए मामले, 26 लोगों की मौत
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1118 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1201 लोग ठीक भी हुए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 1,36,716 हो गई है, जिनमें 1,22,131 लोग ठीक हो चुके हैं और 3989 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 10,596 है।
04:27 PM, 01-Aug-2020
पुडुचेरी में कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत
पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना के कारण दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3,593 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 51 हो गई है।
04:15 PM, 01-Aug-2020
यूपी में अब तक 51,354 लोग ठीक हो चुके हैं
उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना से संक्रमित 51,354 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण 1677 लोगों की मौत हुई है।
04:12 PM, 01-Aug-2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, संजीवनी कोऑपरेटिव मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम आया है। कोर्ट ने इस मामले में निर्देश भी दिए हैं। उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
Gajendra Singh Shekhawat’s name has come up in Sanjivini Cooperative Society (alleged scam). Court has also directed in the matter. He should resign on moral grounds: #Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot in Jaisalmer pic.twitter.com/1P7rB4n3lK
— ANI (@ANI) August 1, 2020
04:10 PM, 01-Aug-2020
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के चार नए मामले
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के चार नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 2560 हो गई है। इनमें सक्रिय मामलों की संख्या केवल 72 है।
04:06 PM, 01-Aug-2020
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजस्थान में हो रहा यह तमाशा बंद करवाना चाहिए। हॉर्स ट्रेडिंग का रेट बढ़ गया है। ये क्या तमाशा है।
WATCH: …Prime Minister should stop the ‘tamasha’ going on in Rajasthan. The rate for horse-trading has increased here. What ‘tamasha’ is this?: Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot in Jaisalmer pic.twitter.com/W9s9THllBJ
— ANI (@ANI) August 1, 2020
04:03 PM, 01-Aug-2020
भारत में मृत्युदर 2.15 फीसदी और रिकवरी रेट 64.53 फीसदी है- स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत में मृत्युदर 2.15 फीसदी है और यह पहले लॉकडाउन से लेकर अब तक सबसे कम है। जून के मध्य में 3.33 फीसदी से यह लगातार घट रहा है। भारत में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 11 लाख के करीब हो गई है। पिछले 24 घंटों में 36,569 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 10,94,374 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 64.53 फीसदी हैः स्वास्थ्य मंत्रालय
03:41 PM, 01-Aug-2020
महाराष्ट्र: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रहे बिहार पुलिस के जवान मुंबई में निर्देशक रूमी जाफरी के आवास पर पहुंचे।
Maharashtra: Bihar Police personnel probing #SushantSinghRajput death case reaches the residence of director Rumi Jaffery in Mumbai. pic.twitter.com/Iuj3INBMGx
— ANI (@ANI) August 1, 2020
03:37 PM, 01-Aug-2020
Chhattisgarh: Six people including two minors have been arrested & four quintal cannabis seized from their possession in Mahasamund district. SP Prafull Thakur says, “A case has been registered under relevant sections.” pic.twitter.com/cMe4z6SX9Q
— ANI (@ANI) August 1, 2020
03:07 PM, 01-Aug-2020
ओडिशा में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की
A low-pressure formation likely to take place over North Bay of Bengal on Aug 4 because of which Odisha is likely to receive heavy to very heavy rain accompanied with thunderstorms & lightning from August 1 to 5: Uma Shankar Das, Deputy Director of IMD Bhubaneswar pic.twitter.com/4cKgFhZl6A
— ANI (@ANI) August 1, 2020
02:57 PM, 01-Aug-2020
झारखंड में बकरीद के दिन भी बंद रहीं मस्जिदें
झारखंड में कोरोना वायरस महामारी के चलते रांची में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दिन भी मस्जिदें बंद रहीं।
झारखंड: कोरोना वायरस महामारी के चलते रांची में ईद-उल-अज़हा(बकरीद) के दिन मस्जिदें बंद रहीं। pic.twitter.com/Jz2sGfV7XE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2020
02:40 PM, 01-Aug-2020
छत्तीसगढ़ में बकरीद पर सीएम ने हज हाउस की आधारशिला रखी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईद-उल-अजहा यानि बकरीद के मौके पर आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य में हज हाउस की आधारशिला रखी।
02:19 PM, 01-Aug-2020
विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड में गिरी क्रेन, 10 लोगों की मौत, एक घायल
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में एक क्रेन गिर गई। डीसीपी सुरेश बाबू का कहना है कि घटना में 10 लोगों की मौत हुई है और एक घायल है।
01:48 PM, 01-Aug-2020
दिल्ली सरकार ने शुरू किया मासिक सीरो सर्वे
दिल्ली सरकार ने शहर में मासिक सीरो सर्वे शुरू कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।
Delhi Government begins monthly serosurvey in the city: Chief Minister’s Office (CMO) #COVID19 https://t.co/xCaTe6xofq pic.twitter.com/V37xrA3M4d
— ANI (@ANI) August 1, 2020
01:41 PM, 01-Aug-2020
Himachal Pradesh detects 10 new #COVID19 positive cases, pushing the COVID tally in the state to 2,574 including 1,086 active cases, 1,459 recoveries and 12 deaths: State Health Department pic.twitter.com/t7hDddvUfN
— ANI (@ANI) August 1, 2020
01:05 PM, 01-Aug-2020
पुदुचेरी में 139 नए मामले सामने आए
12:49 PM, 01-Aug-2020
स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
केरल में सोने की तस्करी का मामले में अभियुक्त स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को 21 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कल उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा और उन्हें एर्नाकुलम जिला जेल में बंद किया जाएगा।
12:16 PM, 01-Aug-2020
दिल्ली में समय पर ड्यूटी पर नहीं आने के कारण 36 पुलिसकर्मी निलंबित
ईद-उल-अजहा के मद्देनजर सुबह पांच बजे निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं आने के कारण 36 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम दिल्ली के डीसीपी विजयंत आर्य ने यह जानकारी दी है।
12:09 PM, 01-Aug-2020
ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 1602 नए मामले सामने आए
12:05 PM, 01-Aug-2020
राजस्थान में 563 नए मामले सामने आए
राजस्थान में 563 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 42,646 हो गई है। जिसमें से 11,979 सक्रिय मामले हैं और अब तक 690 मरीजों की मौत हो चुकी है।
11:18 AM, 01-Aug-2020
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 232 और पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 232 और पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए और एक की मौत हो गई है। अब तक राज्य में 103 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 9,449 है, जिसमें से 7,414 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 1,932 सक्रिय हैं।
11:10 AM, 01-Aug-2020
बिहार पुलिस ने सुशांत के साथ काम करने वाले अभिनेताओं के बयान किए दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बिहार पुलिस ने सुशांत के साथ उनकी अंतिम फिल्म तक में साथ काम करने वाले अभिनेताओं के बयान दर्ज किए। गौरतलब है कि अभिनेता की मौत की जांच के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में है।
11:08 AM, 01-Aug-2020
झारखंड में 878 नए मामले सामने आए
झारखंड में आज 878 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 11,366 हो गई है। जिसमें से 6,913 सक्रिय मामले हैं, 4,343 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है।
10:30 AM, 01-Aug-2020
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए
I have tested positive for #COVID19. I am healthy for now and undergoing medical treatment at Chirayu Hospital. I appeal to all who met me to get tested and quarantine themselves: Congress leader PC Sharma pic.twitter.com/tbcVQKdpTp
— ANI (@ANI) August 1, 2020
10:00 AM, 01-Aug-2020
पिछले 24 घंटे में पांच लाख 25 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकडे़े के मुताबिक, देशभर में 31 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,93,58,659 नमूनों का परीक्षण किया गया है। जिनमें से 5,25,689 नमूनों का परीक्षण शुक्रवार को ही किया गया है।
09:38 AM, 01-Aug-2020
देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंची
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,95,988 हो गई है। जिनमें से 5,65,103 सक्रिय मामले हैं, 10,94,374 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:37 AM, 01-Aug-2020
पिछले 24 घंटे में 57117 नए मामले सामने आए
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 57,117 नए मामले सामने आए हैं और 764 लोगों की मौत हुई है।
09:16 AM, 01-Aug-2020
देश में कोरोना से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश, दिल्ली को पीछे कर देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित तीसरा राज्य बन गया है।
08:58 AM, 01-Aug-2020
राष्ट्रपति ने देशवासियों को बकरीद पर मुबारकबाद दी
ईद मुबारक। ईद-उल-जुहा का त्योहार आपसी भाईचारे और त्याग की भावना का प्रतीक है तथा लोगों को सभी के हितों के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।
आइए, इस मुबारक मौके पर हम अपनी खुशियों को जरूरतमंद लोगों से साझा करें और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 1, 2020
08:49 AM, 01-Aug-2020
दिल्ली में सीरो सर्वे का दूसरा चरण आज से शुरू
कोरोना संक्रमण के प्रसार के स्तर का पता लगाने के लिए राजधानी में आज से सीरो सर्वे का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों पर 100 से ज्यादा टीमें 20 हजार से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल लेगी। यह सर्वे एक अगस्त से पांच अगस्त के बीच किया जाएगा। इससे यह जानने की कोशिश की जाएगी कि दिल्ली में अब कितने फीसदी लोगों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बन गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या राजधानी हर्ड इम्युनिटी की ओर बढ़ रही है या नहीं। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली समेत चार जिलों से 15 हजार सैंपल्स इकट्ठे किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सर्वे के परिणाम 15 अगस्त तक आने की संभावना है।
08:25 AM, 01-Aug-2020
अगले एक घंटे में एनसीआर में होगी बारिश- आईएमडी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा, छपरौला, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, सियाना, गढ़मुक्तेश्वर, जहांगीराबाद, खरखौदा, नरोरा, मुरादाबाद, संभल और चंदौसी में सुबह 9:45 बजे तक हल्की से मध्यम तेज बारिश होगी।
08:21 AM, 01-Aug-2020
मुख्तार अब्बास नकवी ने देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दी
Delhi: Mukhtar Abbas Naqvi, Union Minister of Minority Affairs offers prayer at his residence on #EidAlAdha pic.twitter.com/F7vZNxcn2I
— ANI (@ANI) August 1, 2020
07:15 AM, 01-Aug-2020
अलास्का में हवा में विमान टकराए, सात लोगों की मौत
अलास्का में हवा में दो विमानों के आपस में टकराने से सात लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने रायटर के हवाले से खबर दी है कि इस हादसे में खुद विमान उड़ रहे एक राजनेता की भी मौत हुई है।
07:11 AM, 01-Aug-2020
मिजोरम में कोरोना के 165 सक्रिय मामले
मिजोरम में कोविड19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 412 हो गई है। इसमें से 247 मरीज ठीक हुए हैं और 165 सक्रिय मामले हैं। -सूचना और जनसंपर्क विभाग, राज्य सरकार
06:33 AM, 01-Aug-2020
मुंबई पुलिस अक्षम नहीं: उद्धव ठाकरे
मुंबई पुलिस अक्षम नहीं है। यदि किसी के पास कोई सबूत है तो वे इसे हमारे पास ला सकता है। हम जांच करेंगे और दोषियों को नहीं बख्शेंगे। कृपया इस मामले को महाराष्ट्र और बिहार के बीच वैमनस्य पैदा करने का अवसर ना बनने दें। इस मामले को लेकर राजनीति करना सबसे ज्यादा खेदजनक है। -उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र (सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बोलते हुए)
06:02 AM, 01-Aug-2020
दिल्ली की जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज
Delhi: Devotees arrive at Jama Masjid to offer prayers on #EidAlAdha. Temperature of devotees is also being checked with thermometer gun, as a precautionary measure to contain the spread of #Coronavirus. pic.twitter.com/etcm7Q911Y
— ANI (@ANI) August 1, 2020
05:38 AM, 01-Aug-2020
जर्मनी ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण समझौते निलंबित किया
जर्मनी ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण समझौते को निलंबित करने का फैसला किया है। जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास ने जानकारी देते हुए कहा कि ब्रिटिश कॉलोनी रहे हांगकांग के विधान परिषद चुनाव स्थगित करने के बाद यह फैसला लिया गया है।
05:23 AM, 01-Aug-2020
ऑर्डर घटने से मूर्तिकारों को हो रही परेशानी
मैं हर साल कम से कम 12 मूर्तियां बनाती हूं, लेकिन इस साल मुझे केवल 5 मूर्तियां बनाने का ऑर्डर मिला है, वो भी छोटे आकार की। कोविड19 के कारण हम काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। -मनिका पाल, मोहनपुर की एक मूर्तिकार
04:59 AM, 01-Aug-2020
महाराष्ट्र: मॉल खुलने को हो रहे तैयार
महाराष्ट्र सरकार की ओर से 5 अगस्त से दोबारा परिचालन की अनुमति दिए जाने के बाद मुंबई में मॉल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। कुर्ला स्थित फीनिक्स मार्केटसिटी को भी खोलने की तैयारी की जा रही है।
02:56 AM, 01-Aug-2020
अफगानिस्तान की 105 वर्षीय महिला को अस्पताल से मिली छुट्टी
ग्रेट नोएडा के अस्पताल में भर्ती और एक सप्ताह तक वेंटिलेटर पर रहने वाली अफगानिस्तान की 105 वर्षीय महिला को कोविड19 को मात देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। -अधिकारी
01:20 AM, 01-Aug-2020
ट्विटर अकाउंट हैक: फ्लोरिडा में एक किशोर गिरफ्तार
फ्लोरिडा के एक किशोर को करीब पंद्रह दिन पहले प्रमुख राजनेताओं, मशहूर और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अकाउंट हैक कर बिटकॉइन में 10,0000 डॉलर से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया। हालांकि एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अमेरिका में अभी तक कुल तीन लोगोंं को गिरफ्तार किया गया है।
01:02 AM, 01-Aug-2020
मुंबई के अस्पताल में लगी आग पर काबू पाया
#UPDATE Mumbai: Fire that broke out at a hospital in Grant Road has been brought under control; no casualty reported. https://t.co/p0JQjYcA7D
— ANI (@ANI) July 31, 2020
12:59 AM, 01-Aug-2020
टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा सकते हैं: ट्रंप
12:41 AM, 01-Aug-2020
मुंबई: अस्पताल में लगी आग
मुंबई के ग्रांट रोड स्थित एक अस्पताल में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
12:27 AM, 01-Aug-2020
असम: में 1862 नए मामले
असम में बीते 24 घंटे में 38,324 परीक्षण किए गए, इनमें से 1,862 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके मुताबिक संक्रमण की दर 4.85 फीसदी हो गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 40,269 है। इनमें से 29,080 मरीज ठीक हुए हैं और 11,088 सक्रिय मामले हैं। जबकि अब तक 98 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, स्वास्थ्य मंत्री
12:23 AM, 01-Aug-2020
छत्तीसगढ़ में 336 नए मामले सामने आए
राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 336 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या अब 9,192 हो गई है। इनमें से 2,908 सक्रिय मामले हैं, जबकि 6,230 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कुल 54 लोगों की मौत हुई है। -राज्य स्वास्थ्य विभाग
12:09 AM, 01-Aug-2020
Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9601 नए मामले, 322 लोगों की मौत
नोएडा में 31 अगस्त तक बंद रहेंगे सिनेमा हॉल
सभी सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल और एम्यूज्मेंट पार्क 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। -नोएडा पुलिस
