Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | लगातार तीसरे दिन 54 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़े, रिकॉर्ड 51 हजार मरीज ठीक भी हुए, 852 की मौत; देश में अब तक 17.51 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली36 मिनट पहले

नई दिल्ली के जामा मस्जिद में ईद उल अज़हा के मौके पर नमाज पढ़ने आया बच्चा। कोरोना से बचाव के लिए बच्चे ने तिरंगे की डिजाइन में बना मास्क पहना है। दिल्ली में अब तक 1.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

  • देश में अब तक 37 हजार 403 लोग जान गंवा चुके हैं, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हुई मौतें
  • शनिवार को महाराष्ट्र में 9,601 और आंध्र प्रदेश में 9,276 नए मरीज मिले

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शनिवार को 17 लाख के पार हो गया। लगातार तीसरे दिन 54 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े। मरीजों की कुल संख्या अब 17 लाख 51 हजार 794 हो गई है।

राहत की बात यह है कि संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी 11 लाख के पार हो चुकी। अब तक 11 लाख 46 हजार 828 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे भी अच्छी खबर है कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 51 हजार 181 लोग ठीक हुए। अब तक एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले 30 जुलाई को सबसे ज्यादा 37 हजार 425 लोग ठीक हुए थे।

दुख की बात है कि 37 हजार 403 लोगों ने संक्रमण के चलते जान भी गंवा दी। शनिवार को 852 मरीजों की मौत हुई। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में संक्रमण से मरने वालों की दर में लगातार कमी आ रही है। लॉकडाउन के दौरान यह 3.35% थी जो अब कम होकर 2.15% हो गई है।

देश में कोरोना के 17 लाख मामले

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि कोरोनावायरस को कंट्रोल करने के लिए सभी राज्यों को दिल्ली मॉडल अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं तेलंगाना सरकार से जांच, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और इलाज पर फोकस करने की बात कर रहा हूं। तेलंगाना में जांच की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। जितनी ज्यादा संख्या में जांच होगी, उतनी ही तेजी से यह बीमारी काबू में आएगी। आप जानते हैं कि दिल्ली में स्वस्थ होने की दर 84% है। वहां कोरोना को लेकर काफी अच्छा काम हुआ है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 57 हजार 117 मरीज बढ़े, वहीं 764 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16 लाख 95 हजार 988 हो गई है। इनमें 5 लाख 65 हजार 103 एक्टिव केस हैं। वहीं, 10 लाख 94 हजार 374 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अब तक देश में 36 हजार 511 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, 31 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 93 लाख 58 हजार 659 कोरोना टेस्ट किए गए। वहीं, शुक्रवार को सबसे ज्यादा 5 लाख 25 हजार 689 सैंपल की जांच की गई।
  • दिल्ली में आज से सीरो-सर्वे का दूसरा चरण शुरू हो गया। यह सर्वे 1 से 5 अगस्त तक चलेगा। सभी 11 जिलों में 15 हजार सैंपल्स इकट्ठे किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इससे पहले सीरो सर्वे 27 जून से 10 जुलाई तक किया था। इस दौरान 20 हजार सैंपल लिए गए थे। दरअसल, सीरो सर्वे के तहत यह पता लगाया जाता है कि किन लोगों में एंटीबॉडी डेवलप हो रही हैं।

5 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल की मस्जिदों में शनिवार को पांच-पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की। मस्जिदें सूनी रहीं। लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को फोन पर बधाई दीं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद उल अजहा पर प्रदेश के सभी मुस्लिम भाई-बहनों को मुबारकबाद दी।

इधर, प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। भोपाल में 168, जबलपुर में 125 और इंदौर में 120 नए केस मिले। यहां पर कल अपेक्षा नए केस बढ़ गए हैं। अब प्रदेश में इन दोनों के आंकड़े मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 32,614 पर पहुंच गया है। शनिवार देर रात जारी रिपोर्ट के बाद 808 नए केस सामने आए।

राजस्थान: राज्य में शनिवार को कोरोना के 1160 नए मामले सामने आए। इनमें अलवर में 207, जोधपुर में 163, जयपुर में 129, कोटा में 127, भरतपुर में 64, धौलपुर में 60, बाड़मेर में 59, बीकानेर में 48, जालौर और भीलवाड़ा में 47-47, अजमेर में 32, जालौर में 30, गंगानगर में 27, झालावाड़ में 18, नागौर में 16, हनुमानगढ़ में 15, दौसा में 15, बूंदी में 15, चित्तौड़गढ़ में 14, सवाई माधोपुर, राजसमंद और बांसवाड़ा में 11-11, जैसलमेर में 8, झुंझुनू में 8, टोंक में 5, चूरू में 2, बारां में 1 संक्रमित मिले।

इसे मिलाकर राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 43243 पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार रात से शनिवार तक 14 मरीजों की भी संक्रमण से मौत हो गई। इनमें जयपुर में 7, नागौर और भीलवाड़ा में 2-2, कोटा, पाली और जोधपुर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। इसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 694 पहुंच गया।

महाराष्ट्र: पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने आरोप लगाया है कि शहर में संदिग्ध रूप से कोविड-19 से हुई कम से कम 400 मौत का कोई हिसाब-किताब नहीं है। मोहोल ने कहा कि उन्होंने पुणे आए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ गुरुवार को हुई बैठक में मुद्दा उठाया था। महापौर ने कहा कि यह मौतें ससून जनरल अस्पताल और शहर के निजी अस्पतालों में हुईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ससून अस्पताल में रोजाना कम से कम 12 संदिग्ध मरीजों की मौत हो रही हैं।

उधर, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की महापौर किशोरी पेडणेकर के बड़े भाई सुनील कदम का शनिवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 59 वर्षीय सुनील का शहर के नायर अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पेडणेकर ने ट्विटर पर यह खबर साझा की है।

शनिवार को राज्य में 9,601 नए केस सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 4.31 लाख हो गई है। इनमें 2,66,883 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 1,49,214 का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अभी तक 15,316 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार:

बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि सरकार ने सभी जिलों में टोल फ्री नंबर जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में एक टोल फ्री नंबर होगा, जिसमें 10 हंटिंग लाइन होंगे, जहां डॉक्टर और टेलीफोन ऑपरेटर 24 घंटे उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोन कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकेगा। जिले में एक स्थान पर पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, स्वास्थ्यकर्मी और किट्स भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस भेजकर लोगों को इलाज के लिए निर्धारित अस्पताल तक लाया जा सके। अगले एक-दो दिनों में यह सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी। इस सेवा के शुरू होने के बाद अस्पताल पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

राज्य में शनिवार को 3,521 नए केस मिले। इसी के साथ मरीजों की संख्या अब 54,508 हो गई है। इनमें 35,473 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 312 मरीजों की मौत हो गई। अभी 18,722 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश: राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3807 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ मरीजों की संख्या अब 89,048 हो गई है। वहीं, शनिवार को 47 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 1677 हो गया है। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी 36037 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 51354 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Oppn., Cong. flay govt. - The Hindu

Sat Aug 1 , 2020
The tall claims of the Punjab government about crackdown on liquor mafia are being questioned, not only by the Opposition but by the Congress leaders as well. Hitting out at the State government, Congress’s Rajya Sabha MP Partap Singh Bajwa said the incident symbolises the growing “bureaucratic-police-liquor mafia nexus in […]

Breaking News

Recent Posts