नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 24 जुलाई 2020 को समाप्त हुए सप्ताह में 522.63 अरब डालर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवें सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 जुलाई 2020 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.99 अरब डॉलर बढ़कर 522.63 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में बड़ी वृद्धि के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में करीब पांच अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
इससे पहले 17 जुलाई 2020 को समाप्त सप्ताह में यह 1.28 अरब डॉलर बढ़कर 517.64 अरब डॉलर पर रहा था।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.60 अरब डॉलर बढ़कर 480.48 अरब डॉलर हो गई। इसी अवधि में स्वर्ण भंडार 1.36 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 36.10 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
यह खबर भी पढ़े: फिल्म ‘मामंगम’ में काम कर चुकी अभिनेत्री प्राची तेहलान दिल्ली के बिजनेसमैन से करेंगी शादी
यह खबर भी पढ़े: भाई-बहन के त्योंहार पर गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा, रोडवेज और सिटी बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
