Breaking News And Covid19 Live Updates 2 August 2020 – Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9509 नए मामले, 260 लोगों की मौत

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : iStock

खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 9509 नए मामले सामने आए और 260 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,41,228 हो गई है।
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5875 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की मौत हो गई।
  • तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 961 नए मामले सामने आए और 15 लोगों  की मौत हो गई।
  • देश में पिछले 24 घंटे में 54,735 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हुई है।
  • देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,50,723 हो गई है। अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है। 

लाइव अपडेट

08:50 PM, 02-Aug-2020

लेह हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पांच अगस्त से CISF के हवाले
लेह हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पांच अगस्त से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संभालेगा।

08:26 PM, 02-Aug-2020

मुंबई में आज 1105 नए मामले, 49 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 1105 नए मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या  1,16,451, हो गई है। इनमें 88,299 लोग ठीक हो चुके हैं, 21412 मामले सक्रिय हैं और 6444 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

उत्तराखंड में 146 नए मामले
उत्तराखंड मेंज संक्रमण के 146 नए मामले दर्ज किए गए और 107 मरीज ठीक हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7593 हो गई है, जिनमें 4437 लोग ठीक हो चुके हैं, 3032 मामले सक्रिय हैं और 86 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में कोरोना के 921 नए मामले, 10 लोगों की मौत 
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 921 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 581 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 33,535 हो गई है। इनमें 23,550 लोग ठीक हो चुके हैं, 9099 मामले सक्रिय हैं और 886 लोगों की मौत हो चुकी है। 

लुईस हैमिल्टन ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स का खिताब
लुईस हैमिल्टन ने रिकॉर्ड सातवीं बार ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स का खिताब अपने नाम किया।
 

08:10 PM, 02-Aug-2020

डॉक्टरों और कर्मियों को उनके एक महीने के मूल वेतन के बराबर ‘प्रोत्साहन भत्ता
बिहार स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मियों को उनके एक महीने के मूल वेतन के बराबर ‘प्रोत्साहन भत्ता’ दिया जाएगा। राज्य को इसकी लागत लगभग 252.54 करोड़ रुपये पड़ेगी: बिहार सरकार
 

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1101 नए मामले, 22 लोगों की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1101 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 63,675 हो गई है। इनमें 46,587 लोग ठीक हो चुके हैं और 2478 लोगों की मौत हो चुकी है। 

आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए 1000 रुपये की घोषणा
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रक्षाबंधन के अवसर पर आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि महिलाएं इस अवसर पर राज्य सरकार की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं: मुख्यमंत्री कार्यालय

07:54 PM, 02-Aug-2020

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9509 नए मामले, 260 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 9509 नए मामले सामने आए और 260 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,41,228 हो गई है। इनमें 2,76,809 लोग ठीक हो चुके है और 15,576 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,48,537 है, जिनमें 44,204 मामले पुणे से हैं। 

पंजाब में पिछले 24 घंटे में 792 नए मामले, 18 लोगों की मौत
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 792 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,853 हो गई है। इनमें 11,466 लोग ठीक हो चुके हैं और 423 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

07:46 PM, 02-Aug-2020

राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल ने राजस्थान न्यायिक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। गुर्जरों सहित सबसे पिछड़े वर्ग (MBC) के उम्मीदवारों को अब राजस्थान न्यायिक सेवाओं में एक फीसदी के बजाय अब पांच फीसदी आरक्षण प्राप्त होगा।
 

07:34 PM, 02-Aug-2020

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,532 नए मामले, 84 लोगों की मौत
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,532 नए मामले सामने आए और 84 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,34,819 हो गई है। इनमें 57,725 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,496 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 74,590 हो गई है। 

07:23 PM, 02-Aug-2020

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने खुद को किया आइसोलेट
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि उन्होंने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात थी। इसलिए वे सेल्फ आइसोलेशन में जा रहे हैं और टेस्ट भी करवाएंगे। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह आज ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
 

इस्राइल के एक और मंत्री कोरोना से संक्रमित
इस्राइल के एक कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। यरुशलम एवं हैरिटेज मामलों के मंत्री रफी पेरेट्ज ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं। उनके पहले भी इस्राइल के एक मंत्री कोविड-19 से पीड़ित हुए थे। हालांकि, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री याकोव लिट्जमैन अब ठीक हो चुके हैं।

07:11 PM, 02-Aug-2020

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 8555 नए मामले सामने आए
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 8555 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या  1,58,764 हो गई है। इनमें 82,886 लोग ठीक हो चुके हैं और 1474 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 74,404 है। 

 

त्रिपुरा में नवजात शिशु की कोरोना से मौत
त्रिपुरा में कोविड-19 की वजह से दो दिन की नवजात बच्ची की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बच्ची का जन्म गुरुवार को अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुआ था। बच्ची की मां कोरोना वायरस से संक्रमित है इसलिए बच्ची के नमूने की जांच की गई थी। अधिकारी ने कहा, ‘कोरोना से पीड़ित दो दिन की बच्ची ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।’

कोलकाता में यातायात सिपाही की कोविड-19 से मौत
कोलकाता पुलिस के एक कर्मचारी की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल में संक्रमण के कारण यह आठवीं मौत है। जोराबगान ट्रैफिक गार्ड में पदस्थ दीपांकर सरकार पिछले हफ्ते संक्रमित पाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि सरकार की रविवार की सुबह मौत हो गई।

06:48 PM, 02-Aug-2020

डायरेक्टर कुशल जावेरी का बयान दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामलाः बिहार पुलिस ने डायरेक्टर कुशल जावेरी का बयान दर्ज किया।
 

 

चंडीगढ़ में आज कोरोना के 38 नए मामले
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 38 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 1117 हो गई है। इनमें 399 मामले सक्रिय हैं। 

जम्मू-कश्मीर में 444 नए मामले, आठ की मौत
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 444 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 21,416 हो गई है। इनमें 13,127 लोग ठीक हो चुके हैं और 396 लोगों की मौत हो चुकी है। 

06:36 PM, 02-Aug-2020

रामदल सेवा ट्रस्ट के पंडित कल्कि राम ने अयोध्या में राम लाल के लिए तैयार कपड़े मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास को सौंपे। देखें वीडियो..
 

06:25 PM, 02-Aug-2020

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 5875 नए मामले, 98 लोगों की मौत
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5875 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,57,613 हो गई है। इनमें 1,96,483 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,132 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहां 60,344 नमूनों की जांच की गई है। 

मुंबई के धारावी में 13 नए मामले
मुंबई के धारावी में आज संक्रमण के 13 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 2573 हो गई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या अब 80 हो गई है। 

केरल में बीते 24 घंटे में 1169 नए मामले 
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1169 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,342 हो गई है। अब तक 14,467 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण मौत का आंकड़ा बढ़कर 82 हो गया है। 

06:20 PM, 02-Aug-2020

दक्षिण कोरिया में कोरोना के 30 नए मामले 
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 14,366 हो गए और बीमारी से मरने वालों की संख्या 301 है।

06:08 PM, 02-Aug-2020

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है।
 

05:51 PM, 02-Aug-2020

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की  संख्या 2654 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2654 हो गई है। इनमें 1117 मामले सक्रिय हैं। 

05:47 PM, 02-Aug-2020

विदेशों से आने वाले लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विदेशों से आने वाले लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। उनके लिए 14 दिनों का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। सात दिन पेड इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन और सात दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। सभी यात्रियों को भारत आने से कम से केम 72 घंटे पहले newdelhiairport.in पर सेल्फ डेक्लेरेशन देना होगा। नई 8 अगस्त से लागू होगी नई गाइडलाइन।
 

05:46 PM, 02-Aug-2020

तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। 
 

05:33 PM, 02-Aug-2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामलाः पटना (सेंट्रल) के एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामलाः पटना (सेंट्रल) के एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे। उन्होंने बताया, ‘पिछले एक सप्ताह से हमारी टीम यहां काम कर रही है। जांच की अपनी प्रक्रिया होती है, जिसमें अगला क्रम सुपरविजन है। उसी के लिए मुझे भेजा गया है। ताकि मैं टीम के साथ मीटिंग करूं और आगे की दिशा तय करें।’ बता दें कि विनय तिवारी बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
 

05:31 PM, 02-Aug-2020

आरोपी हनी बाबू के नोएडा स्थित आवास पर एनआईए का छापा
भीमा कोरेगांव केसः आरोपी हनी बाबू के नोएडा स्थित आवास पर एनआईए ने छापा मारा है। हनी बाबू चार अगस्त तक एनआईए की कस्टडी में हैं।

05:26 PM, 02-Aug-2020

पाकिस्तान में कोरोना के 553 नए मामले
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 553 से अधिक मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,79,699 हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

05:18 PM, 02-Aug-2020

तरनतारन में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 75 हुई
पंजाबः तरनतारन में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 75 हो गई। मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

04:55 PM, 02-Aug-2020

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा, मेरे पिता (अमिताभ बच्चन) का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है।
 

04:49 PM, 02-Aug-2020

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
 

 

04:46 PM, 02-Aug-2020

सिंगापुर में कोरोना के 313 नए मामले
सिंगापुर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 313 नए मामले सामने आए। देश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 52,825 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

04:43 PM, 02-Aug-2020

रामदल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने भगवान राम को पहनाने वाले कपड़े जमा कर रहे हैं
अयोध्याः रामदल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने भगवान राम को पहनाने वाले कपड़े जमा कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे इसे मुख्य पुजारी को सौंप देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को आ रहे हैं, मंदिर भी जल्द ही बन जाएगा।
 

04:32 PM, 02-Aug-2020

राम मंदिर के लिए मूर्तियां तैयार कर रहे हैं रंजीत मंडल
अयोध्या: 2013 से रंजीत मंडल राम मंदिर के लिए मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। उनके पिता नारायण चंद्र मंडल भी 2015 से उनकी सहायता कर रहे हैं। रंजीत ने कहा, ‘राम मंदिर के परिसर में पुत्रेष्टि यज्ञ से राज्याभिषेक तक की मूर्तियां लगाई जाएंगी। सीताहरण तक की मूर्तियां तैयार हो गई हैं।’

04:29 PM, 02-Aug-2020

भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 65.44 फीसदी
भारत में कोरोना वैश्विक महामारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या रविवार को 11 लाख से अधिक हो गई, जिनमें से 51,000 मरीज 24 घंटे में स्वस्थ हुए जो अभी तक सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 65.44 फीसदी हो गई है

04:27 PM, 02-Aug-2020

आईटीबापी जवानों को महिलाओं ने राखी बांधी
उत्तराखंडः चमोली जिले के जोशीमठ में आईटीबापी जवानों को महिलाओं ने राखी बांधी। वहीं, भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों को 450 राखियां भी भेजी गईं।

03:57 PM, 02-Aug-2020

असम सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश
असम सरकार ने राज्य में किन चीजों की अनुमति होगी और किन चीजों की नहीं, इसको लेकर दिशानिर्देश जारी किए। गाइडलाइन आज शाम 7 बजे से 14 अगस्त की शाम सात बजे तक लागू होगी। सोमवार और मंगलवार को दूसरे जिलों में आवाजाही की इजाजत रहेगी। सोमवार से शुक्रवार तक मॉल और जिम खुलेंगे। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर रोक रहेगी। 

03:55 PM, 02-Aug-2020

पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स-हथियार तस्करी रैकेट का खुलासा
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स-हथियार तस्करी रैकेट का खुलासा किया। दो तस्कर और पाकिस्तान सीमा के पास तैनात एक बीएसएफ जवान पकड़ा गया। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई की। हथियार और 24.5 लाख रुपये भी बरामद किए। तस्करों के नाम सुरमैल सिंह, गुरजंत सिंह और बीएसएफ जवान राजेंद्र प्रसाद है।

03:42 PM, 02-Aug-2020

हमने नेपाल में उन सभी भारतीय न्यूज चैनलों को दोबारा शुरू किया है, जिन पर पहले प्रतिबंध लगा दिया गया था। इनमें Zee न्यूज, आज तक, इंडिया टीवी और ABP न्यूज शामिल है: सुदीप आचार्य, प्रबंध निदेशक डिश होम, नेपाल

03:38 PM, 02-Aug-2020

उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया
 

03:35 PM, 02-Aug-2020

ब्रेंडन ग्रेस कोरोना वायरस पॉजिटिव
ब्रेंडन ग्रेस को कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है जो उनके लिए दोहरा झटका है। बाराकुडा गोल्फ चैंपियनशिप में खिताब के दावेदारों में शामिल ग्रेस को टूर्नामेंट से हटना पड़ा जबकि वह अगले हफ्ते पीजीए चैंपियनशिप में भी नहीं खेल पाएंगे।

03:24 PM, 02-Aug-2020

दिल्ली में अब तक कुल 10 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए

दिल्ली में आज 4,289 आरटीपीसीआर/ सीबीएनएएटी/ ट्रूनेट ( RTPCR/CBNAAT/TrueNat) टेस्ट और 8,441 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। अब तक कुल 10,63,669 टेस्ट किए गए हैं। 

03:23 PM, 02-Aug-2020

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 961 मामले सामने आए

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 961 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, 1,186 ठीक हुए और 15 की मौत हुई है। दिल्ली में कुल मामले अब 1,37,677 हो गए हैं, जिनमें 1,23,317 रिकवर / डिस्चार्ज / माइग्रेटेड और 4004 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 10,356 है। यह जानकारी दिल्ली सरकार की ओर से दी गई है।

02:59 PM, 02-Aug-2020

भूमिपूजन के दिन अयोध्या में बाहर के लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे- डीआईजी

अयोध्या के डीआईजी दीपक कुमार ने पांच अगस्त को होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर बताया कि ‘राममंदिर के भूमिपूजन में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बना कर प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा दी जाएगी। हम लोग हर जगह कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, कोविड प्रोटोकॉल के चलते हम पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने नहीं देंगे। शहर की दुकानें खुली रहेंगी। बाहर के लोग भूमिपूजन के दिन अयोध्या में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हम लोग 12 जगह पर बैरिकेडिंग लगा रहे हैं।’

02:56 PM, 02-Aug-2020

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बोले- सुशांत मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का कहना है कि ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को सीबीआई को दे देना चाहिए, इससे दो राज्यों के बीच विवाद से जांच पर जो असर पड़ता है वो नहीं होगा। अब लगता है कि परिवार का यकीन मुंबई पुलिस से हट गया है, ये स्वाभाविक है 40-45 दिन में उन्होंने कुछ नहीं किया।’

02:53 PM, 02-Aug-2020

भूमिपूजन से पहले अयोध्या में सैनिटाइजेशन का काम जारी

उत्तर प्रदेश में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या में सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। इस काम में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस की मदद ली जा रही है। फायर सर्विस के सब इंस्पेक्टर प्रदीप पांडे ने बताया कि “इस काम में फायर सर्विस की 10-15 गाडियां लगी हैं।”

02:03 PM, 02-Aug-2020

बिहार: मुजफ्फरपुर जिले के मिनापुर ब्लॉक के कई गांव बाढ़ में डूबे

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिनापुर ब्लॉक में बारिश के कारण बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद कई गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 

01:57 PM, 02-Aug-2020

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 2643 हुई

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2,643 हो गए हैं। इसके अलावा 1,109 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1,505 लोग ठीक हो गए हैं और 12 की मौत हो चुकी है।

01:30 PM, 02-Aug-2020

आज अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोनिया गांधी 30 जुलाई को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) ने कहा कि डिस्चार्ज के समय उनकी हालत स्थिर थी। वह नियमित परीक्षण और जांच के लिए भर्ती हुईं थीं।

01:00 PM, 02-Aug-2020

असम में बाढ़ से अब तक 109 लोगों की मौत

असम के 30 जिलों में 22 मई से कुल 56,89,584 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार ने 621 राहत शिविर स्थापित किए हैं और अब तक 109 लोग बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं।

12:49 PM, 02-Aug-2020

151 नदियों के जल लेकर अयोध्या पहुंचे दो भाई

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे दो भाई 151 नदियों से जल संग्रह करके लाए हैं। उन्होंने यह अभियान 1968 से ही शुरू कर दिया था। वह श्रीलंका के 16 स्थानों से मिट्टी भी लाए हैं। दोनों भाइयों में से एक राधे श्याम पांडे ने बताया कि इसमें तीन समुद्र और आठ बड़ी नदियों का भी जल है।
 

12:40 PM, 02-Aug-2020

तेलंगाना में शनिवार को 1891 नए मामले सामने आए

तेलंगाना में शनिवार को 1891 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 66,677 हो गई। जिनमें से 18,547 सक्रिय मामले हैं, 47,590 लोग ठीक हो चुके हैं और 540 लोगों की मौत हो चुकी है।

12:30 PM, 02-Aug-2020

पुदुचेरी में 200 नए मामले सामने आए

पुदुचेरी में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 200 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,806 हो गई है।जिनमें से 1,445 सक्रिय मामले है, 2,309 लोग ठीक हो चुके हैं और 52 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:48 AM, 02-Aug-2020

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 9566

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 9,566 है। जिनमें से 7,534 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,929 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों की संख्या 103 है।

11:27 AM, 02-Aug-2020

ओडिशा में 1434 नए मामले सामने आए

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 1,434 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34,913 हो गई है। जिनमें से 21,273 लोग ठीक हो चुके हैं और 13,404 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

11:13 AM, 02-Aug-2020

राजस्थान में 561 नए मामले सामने आए

राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक 561 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 43,804 हो गई है। जिनमें से 12,391 सक्रिय मामले हैं। कुल 30,710 रोगियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 703 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

10:56 AM, 02-Aug-2020

कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 65.44 फीसदी हुई

भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने और मृत्यु का अनुपात 96.84: 3.16 फीसदी है। कोरोना मरीजों के बीच रिकवरी दर बढ़कर 65.44 फीसदी हो गई है।

10:46 AM, 02-Aug-2020

पिछले 24 घंटे में चार लाख 63 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 1 अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,98,21,831 है। जिनमें से 4,63,172 नमूनों का परीक्षण शनिवार को ही किया गया है।

10:35 AM, 02-Aug-2020

यूपी: कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना से मौत

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना से मौत हो गई है। 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वह पहले से ही ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या से पीड़ित थीं। फेफड़े में गंभीर संक्रमण होने की वजह से मौत हुई है।

10:15 AM, 02-Aug-2020

आंध्र प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव दंपति ने की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले में एक दंपति, जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे थे, शनिवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। धर्मवरम के डीएसपी रमाकांत ने बताया कि “उन्हें 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनका इलाज पूरा हो गया था। आत्महत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।”

09:43 AM, 02-Aug-2020

देश में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 17 लाख के पार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,50,723 हो गई है। जिनमें से 5,67,730 सक्रिय मामले हैं, 11,45,629 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:42 AM, 02-Aug-2020

पिछले 24 घंटे में 54735 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 54,735 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हुई है।

09:38 AM, 02-Aug-2020

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1123 और ब्राजील में 1048 लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 57 हजार से ज्यादा हो गई है और 47लाख 64 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,123 और ब्राजील में 1,048 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार सुबह नौ बजे तक के हैं।

09:32 AM, 02-Aug-2020

दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.8 करोड़ के पार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख 88 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 80 लाख 13 हजार को पार कर गया है। जबकि एक करोड़ 13 लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

09:10 AM, 02-Aug-2020

भूमिपूजन से पहले पीएम मोदी हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन, विशेष पूजा की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने बताया कि ‘पांच अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना करेंगे। यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी। हमें सात मिनट दिए गए हैं, इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे।

08:49 AM, 02-Aug-2020

तमिलनाडु में ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के लोगों के लिए जीवनयापन करना मुश्किल

तमिलनाडु में कोरोना महामारी की वजह से चेन्नई में संगीतकारों और ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के लोगों के लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। गायिका फेमिना ने बताया कि “मेरे पति संगीतकार हैं वो प्रोग्राम में जाते हैं, उससे हमारी जरूरतें पूरी होती हैं। लेकिन बीते चार महीनों से हम बहुत परेशानी से जूझ रहे हैं।

08:25 AM, 02-Aug-2020

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुरखीरी, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, गौतम बुद्ध नगर, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़ जिलों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन घंटों के दौरान बारिश / गरज और आकाशीय बिजली की बहुत संभावना है।

08:17 AM, 02-Aug-2020

कनाडा के टोरंटो में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कनाडा के टोरंटो में शनिवार को चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कनाडा-हांगकांग लिंक, बांग्लादेश अल्पसंख्यक अधिकार गठबंधन, भारतीय, तिब्बती, वियतनामी और ताइवानी प्रवासी शामिल थे।
 

07:38 AM, 02-Aug-2020

गुजरात: 58 आईपीएस का तबादला

गुजरात सरकार ने शनिवार को राज्य में 58 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों सहित कुल 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

06:54 AM, 02-Aug-2020

अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 47 लाख के पार

अमेरिका में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यहां शनिवार को 58 हजार से अधिक संक्रमित मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 47 लाख 67 हजार से अधिक हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,57,898 हो गया है।

06:17 AM, 02-Aug-2020

नासा का स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू पृथ्वी के लिए रवाना

नासा का स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हो गया है। नासा ने कहा कि हम इस वापसी को लेकर बेहद रोमांचित हैं और स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू के सुरक्षित पहुंचने की कामना करते हैं।

05:21 AM, 02-Aug-2020

पुणे में कैब चालकों पर आर्थिक संकट 

महाराष्ट्र के पुणे में कैब चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि एक जिले से दूसरे जिले जाने पर प्रतिबंध लगा है और इस वजह से उन्हें प्रति माह मात्र एक से दो ट्रीप की सवारी मिल पा रही है। जबकि प्रतिबंध से पहले हम लोगों को कम से कम 20 ट्रीप की सवारी मिल जाती थी। उन्होंने कहा कि खर्चों का प्रबंधन करना मुश्किल हो रहा है।
 

04:20 AM, 02-Aug-2020

स्वदेशी वेंटिलेटर निर्यात करने की मंजूरी

मृत्युदर गिरकर 2.1 फीसदी पहुंचने के बाद देश में निर्मित वेंटिलेटर निर्यात करने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंत्री समूह ने मंजूरी दे दी है। 

01:36 AM, 02-Aug-2020

असम में 43 पुलिस कर्मियों ने प्लाज्मा दान किया

असम के गुवाहाटी में कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए 43 पुलिस कर्मियों ने अपना प्लाज्मा दान किया। राज्य स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से असम पुलिस ने शनिवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एक सभागार में प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन किया था।

01:28 AM, 02-Aug-2020

ओडिशा: रैपिड एंटीजन और आरटी पीसीआर विधि से परीक्षण पर जोर

ओडिशा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और प्रयोगशालाओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत रैपिड एंटीजन और आरटी पीसीआर विधि से परीक्षण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

01:17 AM, 02-Aug-2020

कोलकाता में नकली सैनिटाइजर जब्त 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रवर्तन शाखा और एंटी-राउडी स्क्वाड (एआरएस) के अधिकारियों ने एजरा स्ट्रीट की दो दुकानों से 1,400 लीटर नकली सैनिटाइजर जब्त किया। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
 

12:04 AM, 02-Aug-2020

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9509 नए मामले, 260 लोगों की मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला सिद्दमा ने कोरोना को मात दे दी। 27 जुलाई को सिद्दमा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vishesh Films issues clarification on Mahesh Bhatt’s involvement with IMG ventures : Bollywood News

Sun Aug 2 , 2020
There have been several media reports regarding Mr. Mahesh Bhatt being associated with the currently accused Mr. Sunny Verma of IMG ventures. However, the rumours and articles that have allegedly mentioned Mr. Mahesh Bhatt’s name are completely false and incorrect. Mr. Naik, legal counsel and advocate for Vishesh Films clarifies, […]

Breaking News