कोलकाता। सियासत में एक दूसरे के धुर विरोधी होने के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2020
रविवार को अमित शाह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी और संपर्क में आए सभी लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देर शाम एक ट्वीट किया है।
Heard about the Union Home Minister Shri @AmitShah Ji being tested positive for #COVID-19. Wishing him a speedy recovery. My prayers are with him and his family!
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 2, 2020
इसमें उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उनके परिजनों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।
यह खबर भी पढ़े: भाजपा नेत्री नीतू सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल
यह खबर भी पढ़े: उपराष्ट्रपति ने अयोध्या में राम मंदिर के पुनर्निर्माण पर संतोष जाहिर करते हुए कहा- वैभवशाली मंदिर का होने जा रहा निर्माण
