बंगाल में रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 2739 लोग पॉजिटिव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण रोज ही और अधिक तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटों के दौरान 2739 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। यह अब तक का सर्वाधिक है। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक दिन में 2213 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 75516 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 52730 पर पहुंच गई है। चिंता वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल 49 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1678 हो गई है।

corona

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी भी 21108 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। राज्य में रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। यह बढ़कर 69.83 फीसदी पर पहुंच गया है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को एक दिन में कुल 21072 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। यह अब तक का सर्वाधिक है। राज्य में अब तक कुल 934537 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं।

corona

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसीलिए अधिक से अधिक लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है । पहली बार रिकवरी रेट 70 के करीब पहुंचा है जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में ज्यादा है। अब तक जितने लोगों के सैंपल जांच हुए हैं उनमें से 8.08 फीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह खबर भी पढ़े: राष्ट्रपति कोविंद की हारी हुई सीट पर जीत दिलाने वाली कैबिनेट मंत्री कमल रानी कोरोना से हारी

यह खबर भी पढ़े: अमित शाह के बाद अब तमिलनाडु के राज्यपाल भी पाए कोरोना पॉजिटिव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

In a first, Assam to set up high schools in tea gardens | Guwahati News

Sun Aug 2 , 2020
119 schools will be established and the foundation will be laid on October 2 GUWAHATI: For the first time since Independence, the Assam government will set up high schools in tea gardens of the state. “At present, no tea garden area has a high school. There are only LP schools […]

Breaking News

Recent Posts