झुंझुनूं2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- दोपहर 3.58 से 5.05 बजे तक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त
रक्षाबंधन पर्व 3 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 9.29 बजे तक भद्रा रहने से इसके बाद पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है। बहनें सुविधानुसार श्रेष्ठ मुहूर्त में भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांध सकेंगी। पंडित रोहित पुजारी ने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन का संयोग देश के लिए शुभ है।
भद्रा सूर्य की पुत्री है, जो इस बार रक्षाबंधन के दिन सुबह 9.29 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन के दिन सुबह 7.20 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है और उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। इस दिन सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक शुभ, दोपहर 1.30 से 3 बजे तक चर, दोपहर 3.00 से 4.30 बजे तक लाभ, शाम 4.30 से 6.00 बजे तक अमृत एवं शाम 6 से 7.30 बजे तक चर का चौघड़िया रहेगा।
53 मिनट का अभिजीत मुहुर्त भी
रक्षाबंधन पर अभिजीत मुहुर्त देखने वालाें के लिए इस बार 53 मिनट का समय मिलेगा। उबली धाम बालाजी के पंडित हनुमान प्रसाद सहल ने बताया कि इस बार दाेपहर 12.06 मिनट से 12.59 तक अभिजीत मुहुर्त रहेगा। जिसमें बहनें राखी बांध सकती हैं।बेटी की याद में पिता महिलाओं से नहीं लेंगे टैक्सी किराया
रक्षा बंधन पर सोमवार को नयासर गांव के टैक्सी संचालक भंवरसिंह अपनी बेटी रीना कंवर की याद में लगातार तीसरे साल झुंझुनूं शहर में महिलाओं को टैक्सी में फ्री यात्रा करवाएंगे। उधर, रोडवेज बसों मे महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेंगी। झुंझुनूं रोडवेज डिपो चीफ मैनेजर वासुदेव शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज की लोकल व एक्सप्रेस बसों मे निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है।
0
