Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 50926 Cases Updates | Haryana District-Wise/Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra | प्रदेश में कोरोना संक्रमित 50 हजार के पार, 996 नए केस आए, 11 मरीजों की मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 50926 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra

पानीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना जांच के लिए एक महिला का सैंपल लेते हुए डॉक्टरों की टीम।

  • प्रदेश में 737 मरीज ठीक हुए, अभी तक 42793 मरीज कोरोना को हरा चुके
  • 187 मरीजों की हालत नाजुक, 164 ऑक्सीजन पर चल रहे

प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में 996 नए संक्रमित मिले तो 737 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं 11 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 187 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 164 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 24 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। गुरुवार को संक्रमितों की संख्या 50926 पर पहुंच गई। इसमें से 42793 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं और 7555 केस एक्टिव हैं।

इन जिलों में आए कोरोना पॉजिटिव
21 जिलों में सबसे ज्यादा पंचकूला में 114, गुड़गांव में 111, पानीपत में 98, अंबाला में 92, फरीदाबाद में 88, रोहतक में 72, करनाल में 58, सोनीपत, रेवाड़ी व यमुनानगर में 50-50, हिसार में 44, कुरुक्षेत्र में 33, सिरसा में 25, पलवल में 23, कैथल में 20, चरखी-दादरी में 17, भिवानी में 16, नारनौल में 13, फतेहाबाद मं 11, झज्जर में 6 तथा जींद में 5 संक्रमित मिले।

इन जिलों में मरीज हुए ठीक
इसके साथ ही फरीदाबाद में 122, गुड़गांव में 92, पानीपत में 70, सोनीपत में 64, अंबाला में 55, रेवाड़ी में 48, पंचकूला में 47, कुरुक्षेत्र में 41, रोहतक में 40, पलवल में 38, सिरसा में 22, नारनौल में 17, हिसार में 13, चरखी-दादरी में 12, फतेहाबाद में 11, नूंह में 10, भिवानी में 8, झज्जर में 6 तथा कैथल में 2 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं करनाल में 3, फरीदाबाद व पानीपत में 2-2 तथा पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

84.03 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 910877 पर पहुंच गया है, जिसमें 853707 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 6244 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.63 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 84.03 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 33 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 35079 पर पहुंच गया है। कोरोना से 578 मौतों से मृत्युदर 1.13 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 578 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 578 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 408 पुरूष और 170 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 159, गुड़गांव में 131, सोनीपत में 40, पानीपत में 36, रोहतक में 26, अंबाला में 24, करनाल में 21, कुरुक्षेत्र में 19, यमुनानगर में 17, रेवाड़ी में 16, झज्जर में 14, नूंह में 13, हिसार में 12, पलवल में 10, सिरसा व पंचकूला में 9-9, भिवानी में 8, जींद में 7, फतेहाबाद व कैथल में 4-4 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shilpa Shetty recalls her first shot with Shah Rukh Khan in Baazigar; reveals the advice he gave her : Bollywood News

Thu Aug 20 , 2020
Actress Shilpa Shetty made her Bollywood debut with the film Baazigar. The film that was released in the year 1993 had Shah Rukh Khan and Kajol in the lead. Talking to a tabloid, Shilpa Shetty recalled shooting for the film with Shah Rukh Khan. She first faced the camera for […]

Breaking News

Recent Posts