उत्तर बंगाल में पहले से ही बाढ़ जैसे हालात, एक बार फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

कोलकाता। एक बार फिर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में यह आशंका व्यक्त की गई है। 

इसमें कहा गया है कि समुद्र तट पर बने निम्न दाब की वजह से बारिश की शुरुआत होगी। उत्तर बंगाल के जिलों में पहले से ही भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं। अब एक बार फिर उत्तर बंगाल के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

बताया गया है कि कूचबिहार, कालिमपोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और दार्जिलिंग जिले में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। सोमवार को राजधानी कोलकाता समेत राज्य भर के आसमान में बादल छाए हुए हैं। बताया गया है कि हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया में भी भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार से इन क्षेत्रों में और अधिक बारिश बढ़ेगी। 

सोमवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस है जबकि अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस है।

यह खबर भी पढ़े: रक्षाबंधन 2020: कोरोना से बचाव की सुरक्षा किट में बिक रही राखियों की भारी मांग

यह खबर भी पढ़े: भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह की पटना एम्स में कोरोना से मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

তাস খেলায় গন্ডগোল, মাছ ব্যবসায়ীর গলা টিপে খুন করল যুবক

Mon Aug 3 , 2020
টাকা-পয়সা সংক্রান্ত বিবাদই হয়তো খুনের নেপথ্য় কারণ।  Source link

Breaking News

Recent Posts