गुड़गांव14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
सेक्टर-14 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) दफ्तर में प्रशिक्षण लेकर लौट रही महिला कर्मचारी से उसके पति ने सरेराह मारपीट करते हुए हंगामा किया। नशे में धुत्त आरोपी ने महिला को जबरन अपनी कार में बैठाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला कर्मचारी की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी शुक्रवार शाम को सेक्टर-14 स्थित एचएसवीपी दफ्तर में प्रशिक्षण लेकर लौट रही थी। दफ्तर से बाहर निकलते ही महिला के पति राकेश राठी ने उसका रास्ता रोक लिया। नशे में धुत्त आरोपी ने महिला कर्मचारी से मारपीट करते हुए जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। महिला किसी तरह गाड़ी से उतरकर मदद मांगने लगी। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आरोपी का विरोध जताया तो वह गाड़ी लेकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति सेना से सेवानिवृत्त जवान है। वह काफी समय से उसे तंग कर रहे हैं। महिला ने पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
0