वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु
Updated Mon, 17 Aug 2020 05:41 AM IST
ख़बर सुनें
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु स्थित होटल में आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिससे सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमला करने वालों को संदिग्ध अल शबाब ग्रुप से जुड़ा बताया जा रहा है। बता दें कि अल शबाब ग्रुप, आतंकी संगठन अल कायदा का एक पार्ट है।
सुरक्षा अधिकारी अहमद उमर ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि हमले के शुरू होने के बाद से सुरक्षाबलों ने होटल पर कंट्रोल कर लिया है। लग रहा है कि हमलावरों को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। अभी भी छिटपुट गोलीबारी जारी है।
Militants storm a high-end hotel in Somalia’s capital Mogadishu, killing at least seven people and wounding more than 20: Reuters
— ANI (@ANI) August 16, 2020
