Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today Amit Shh Tested Positive | यूपी में रिकॉर्ड 4 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, योगी बोले- अयोध्या में कोविड-19 के प्रोटोकॉल सख्ती से लागू होंगे; देश में अब तक 18.33 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Amit Shh Tested Positive

नई दिल्ली26 मिनट पहले

फोटो नई दिल्ली की है। यहां क्वारैंटाइन सेंटर में आईसोलेट किए गए मरीज रक्षाबंधन मनाते हुए।

  • गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव, उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया
  • देश में रविवार को 756 मरीजों की मौत हुई, अब तक कुल 38 हजार 201 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं
  • रविवार को सबसे ज्यादा 9509 मरीज महाराष्ट्र में मिले, इसके बाद आंध्र में 8555 और तमिलनाडु में 5875 संक्रमित मिले

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 18 लाख 33 हजार 922 हो गया है। इनमें 12 लाख 10 हजार 318 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 38 हजार 532 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 लाख 84 हजार 634 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 4 हजार 441 नए केस बढ़े। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या अब 97,362 हो गई है। यहां 50 मरीजों की मौत हो गई।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने को कहा है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वह अयोध्या न पहुंचे। केवल उन्हीं लेागों को भूमि पूजन में शामिल होने की अनुमति है जिन्हें निमंत्रण दिया गया है।

रविशंकर प्रसाद ने खुद को आइसोलेट किया

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को आइसोलेशन में कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिला था। अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति कोरोना संक्रमित

देश में नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर होम क्वारैंटाइन होने की जानकारी दी। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा की बेटी और 6 स्टाफ मेंबर्स भी संक्रमित हो गए। येदियुरप्पा ने रविवार को ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

कोरोना अपडेट्स

  • तमिलनाडु में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सोमवार को दो लाख पार हो गई। पहली बार राज्य में एक दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई। पिछले 23 घंटे में राज्य में संक्रमण के 5,609 ताजा मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 2,63,222 हो गई। यहां संक्रमण से 109 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,241 हो गई।
  • सीपीआईएम नेता मोहम्मद सलीम कोरोना पॉजिटिव : सीपीआईएम नेता मोहम्मद सलीम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्विट करके इसकी जानकारी दी। सलीम अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में टोटल लॉकडाउन की नई डेट शीट जारी की है। अब 5,8,20,21,27,28 और 31 अगस्त को पूरा राज्य बंद रहेगा। राज्य सरकार के इस फैसले पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई है। भाजपा ने कहा कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन है। इसलिए राज्य सरकार ने जानबूझकर टोटल लॉकडाउन किया है। सरकार से मांग की है कि ईद की तरह 5 अगस्त के लॉकडाउन को भी अगले दिन शिफ्ट कर दिया जाए।
  • ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के भारत में दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मंजूरी दे दी है। एक सीनियर अफसर ने बताया कि सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने सभी तरह के आकलन के बाद यह मंजूरी दी। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के 5 जगहों पर चल रहे ट्रायल के पहले फेज में सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। इससे लोगों में एंटी बॉडीज में इजाफा देखा गया है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, रविवार को देश में 52 हजार 972 मामले सामने आए। वहीं, 771 लोगों की मौत हुई। इस तरह देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 18 लाख 3 हजार 696 हो चुकी है। इनमें से 5 लाख 79 हजार 357 एक्टिव केस हैं। वहीं, 11 लाख 86 हजार 203 स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक 38 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सोमवार को बताया कि देश में 2 अगस्त तक दो करोड़ 2 लाख 2 हजार 858 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 81 हजार 27 सैंपल की जांच की गई।

5 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश:

प्रदेश में सोमवार को 750 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 34 हजार 225 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में 9286 एक्टिव मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। राज्य में अब तक 900 लोगों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को भोपाल में सबसे ज्यादा 166 नए मरीज मिले। यहां 44 लोग डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं। इंदौर में 91, ग्वालियर में 76 और जबलपुर में 64 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

राजस्थान : राज्य में सोमवार को कोरोना के 565 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 94, कोटा में 80, बाड़मेर में 65, अलवर में 64, बूंदी में 60, सीकर में 42, बीकानेर में 38, अजमेर में 34, उदयपुर में 31, नागौर में 31, जैसलमेर में 6 पॉजिटिव मिले। साथ ही जोधपुर में बीएसएफ के 17 जवान भी संक्रमित मिले। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव की संख्या 44975 पहुंच गई। वहीं, 9 मरीजों की मौत हो गई। इनमें अजमेर में 3, राजसमंद और जयपुर में 2-2, भरतपुर और नागौर में 1-1 की जान गई।

उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि कोरोना पर चर्चा के लिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस बुलाएं। उन्होंने कहा कि पीएम ने आखिरी बार 17 जून को मुख्यमंत्रियों से वीसी की थी, तब से अब तक लॉकडाउन के कारण काफी बदलाव आ चुका है।

बिहार: राज्य से कोरोना को लेकर अच्छी खबर आ रही है। यहां पिछले 6 दिन में जांच की संख्या दोगुनी 16275 से बढ़कर 35619 हो गई। वहीं, मरीजों की संक्रमण दर 14.53% से घटकर 7.75% हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, संक्रमण दर का गिरना अच्छा संकेत है। अब तक 6 लाख 12 हजार 412 सैंपल की जांच हो चुकी है। रविवार को राज्य में 19 लोगों की मौत हुई।

निजी पैथ लैब 28 सौ रुपए में घर से कोरोना जांच के लिए सैंपल लेंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि लैब स्टाफ को सैंपल लेने के लिए पीपीई किट पहनकर ही जाना होगा। उधर, राज्य सरकार ने कोरोना वॉरियर्स यानी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए 252 करोड़ रविवार को जारी कर दिए।

महाराष्ट्र:

कोरोना संक्रमण के 90 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीजों के बीच राज्य सरकार ने पुणे महानगर पालिका के साथ मिलकर तीन जंबो फैसिलिटी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुणे महानगरपालिका को 300 करोड़ रुपये खर्च करने हैं। इस पर भाजपा शासित पुणे महानगरपालिका का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं हैं।

पुणे में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुरुवार को पुणे पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में तय किया गया कि कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए तीन जंबो सेंटर बनाए जाएंगे जिसके लिए पुणे महानगर पालिका, पुणे-पिंपरी महानगरपालिका, पीएमआरडीए और राज्य सरकार 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। लेकिन पुणे महानगर पालिका के महापौर ने बताया कि अब उनके पास पैसे नहीं हैं और वे पहले ही काफी रुपये खर्च कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश:

राज्य में सोमवार को 24 घंटे में 4,473 नए मरीज बढ़े हैं। इसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 97,362 हो गई है। इस दौरान 50 संक्रमितों की जान गई है। सबसे ज्यादा कानपुर नगर में 07 रोगियों की जान गई है। अब तक प्रदेश में 55,393 मरीज ठीक हो चुके हैं। 40,191 एक्टिव केस का इलाज चल रहा है।

प्रदेश के 8 जिलों में कोरोना के हालत बेकाबू हैं। सोमवार को सबसे ज्यादा यहीं केस मिले हैं। लखनऊ में 507, कानपुर नगर में 415, वाराणसी में 194, गोरखपुर में 186, प्रयागराज में 166, बरेली में 142, आजमगढ़ में 127, बलिया में 108, झांसी में 102 रोगी सामने आए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput web-searched ways of painless death : Bollywood News

Mon Aug 3 , 2020
According to the Mumbai police Sushant Singh Rajput was searching for ways of painless death on the internet hours before he took his own life. While those close to him confirm his delicate mental health, certain news channels are hell-bent on proving that Sushant was sound of mind and that his death is “suspicious.” Filmmaker Rumi Jaffrey, one of the […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts