Bollywood News In Hindi : Ankita Lokhande has a prayer on her lips a month after Sushant Singh Rajput’s death | सोशल मीडिया पर वापस लौटीं अंकिता लोखंडे, सुशांत की याद में भगवान के सामने जलाए दीपक की फोटो शेयर की

दैनिक भास्कर

Jul 15, 2020, 11:16 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 14 जुलाई को एक महीना बीत चुका है। उनके फैन्स और करीबी अब तक इस बात को मान नहीं पा रहे कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत की मौत से उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी बेहद दुखी हैं।

सुशांत की मौत के बाद वह सोशल मीडिया पर बिलकुल एक्टिव नहीं थीं लेकिन एक महीना बीतने के बाद वह सोशल मीडिया पर वापस लौट आई हैं। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की। 

उन्होंने अपने घर के मंदिर की एक फोटो शेयर की जिसमें भगवान गणेश और साईं बाबा की मूर्ति नजर आ रही है और उसके सामने दीपक जल रहा है। अंकिता ने यह दीपक सुशांत की याद में भगवान के सामने जलाया। अंकिता ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम मेंशन नहीं किया लेकिन उन्होंने लिखा, ‘चाइल्ड ऑफ गॉड यानी भगवान का बच्चा’।

एक यूजर ने अंकिता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘SSR’ यानी सुशांत सिंह राजपूत। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप मजबूत बने रहिए’। एक और यूजर ने लिखा, ‘आपको ढेर सारा साहस और प्यार’। 

सदमे में हैं अंकिता: सुशांत की मौत की खबर सुनकर अंकिता गहरे सदमे में आ गई थीं। सीरियल पवित्र रिश्ता में अंकिता-सुशांत के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे ने उनकी हालत पर एक न्यूजपेपर से बातचीत में कहा था, ‘अंकिता बेहद बुरे हाल में हैं और बस रोती ही रहती हैं।’ सुशांत की मौत के बाद अंकिता उनके परिवार से मिलने उनके घर भी गई थीं।

6 साल रिलेशन में थे अंकिता-सुशांत: अंकिता और सुशांत की नजदीकियां टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों 6 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अंकिता को इस ब्रेकअप से उबरने में काफी वक्त लगा। अब वह विक्की जैन नाम के एक बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अंकिता से रिश्ता टूटने के बाद सुशांत का नाम कृति सैनन से जुड़ा। इसके बाद वह रिया चक्रवर्ती को डेट करने लग गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal government eager to push hotel-hospital tie-up for more Covid beds | Kolkata News

Wed Jul 15 , 2020
KOLKATA: The Bengal government is keen to facilitate a tie-up between hotels and hospitals to overcome the crisis of Covid beds in Kolkata and Howrah. TOI had reported on Tuesday that the Hotel and Restaurants Association of Eastern India (HRAEI) had indicated that it could provide city hospitals with over […]

Breaking News

Recent Posts