बस में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते यात्री
– फोटो : PTI
खास बातें
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,667 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,43,091 हो गई है, जिनमें से 1,53,178 सक्रिय मामले हैं, 1,80,013 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 9,900 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 115 और ओडिशा में 108 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स…
लाइव अपडेट
12:28 PM, 16-Jun-2020
केजरीवाल ने सूर्या होटल का किया दौरा
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia visit The Surya hotel which has been attached to the Holy Family Hospital, a dedicated COVID-19 facility. pic.twitter.com/lq6SOhIyRH
— ANI (@ANI) June 16, 2020
12:20 PM, 16-Jun-2020
Punjab CM directs Ludhiana admin to help an elderly woman staying in a rented house with her 11-yr old grandson, facing a financial crisis due to the lockdown. CM has directed authorities to pay her pending&advance house rent for a year & provide free treatment for tuberculosis. pic.twitter.com/ORQ0czh2FQ
— ANI (@ANI) June 16, 2020
11:51 AM, 16-Jun-2020
उत्तर प्रदेश के शामली में कोरोना से पहली मौत
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। जिले में इस खतरनाक वायरस से मौत का यह पहला मामला है।अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ‘महिला थाना भवन क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी मौत सोमवार को हुई।’ उन्होंने बताया कि ‘इसी बीच जिले में एक और महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है।’
11:25 AM, 16-Jun-2020
ओडिशा में 108 नए मामले सामने आए
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 108 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,163 हो गई है।
11:05 AM, 16-Jun-2020
राजस्थान में 115 नए मामले सामने आए
राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,096 हो गई है। जिनमें से 9,794 लोग ठीक हो चुके हैं, 9,567 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 302 लोगों की मौत हो चुकी है।
11:03 AM, 16-Jun-2020
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 115 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। इस अवधि में नौ लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
10:54 AM, 16-Jun-2020
महाराष्ट्र में दो पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत, 11 नए मामले
2 deaths and 11 new #COVID19 positive cases have been reported in Maharashtra Police; the total number of positive cases rise to 3,626 including 42 deaths and 2,187 recoveries: Maharashtra Police pic.twitter.com/YiJpFN2KkD
— ANI (@ANI) June 16, 2020
10:32 AM, 16-Jun-2020
यूपी में 2301 नमूनों में से 35 के परिणाम पॉजिटिव
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGM), लखनऊ के मुताबिक कोरोना के लिए सोमवार को परीक्षण किए गए 2301 नमूनों में से 35 के परिणाम पॉजिटिव आए हैं।
10:10 AM, 16-Jun-2020
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती
तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
09:54 AM, 16-Jun-2020
भोपाल में मोदी मास्क की बढ़ी मांग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की एक दुकान में नेताओं के चहरे वाले मास्क की बिक्री हो रही है। भोपाल के एक कपड़ा विक्रेता कुणाल पारियानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे छपे कपड़े के मास्क बेच रहे हैं। वे कहते हैं कि ‘मैंने अब तक लगभग 500-1000 मोदी मास्क बेच चुके हैं और इसकी मांग बहुत अधिक है। हमारे मुख्यमंत्री की पहचान वाले मुखौटे भी लोकप्रिय हैं। मेरे पास राहुल गांधी और कमलनाथ जी की छवियों के साथ भी मास्क हैं।’
09:27 AM, 16-Jun-2020
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,43,091 हो गई है, जिनमें से 1,53,178 सक्रिय मामले हैं, 1,80,013 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 9,900 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:27 AM, 16-Jun-2020
देशभर में संक्रमितों की संख्या तीन लाख 43 हजार से ज्यादा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,667 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हुई है।
09:21 AM, 16-Jun-2020
मुकेश अग्निहोत्री ने अपने फेसबुक पर लिखा, ‘प्रिय दोस्तों, जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी भूमिका निभाते हुए कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की आशंका है। हालांकि सामाजिक दूरी का पालन किया गया और मैं पूर्ण स्वस्थ महसूस कर रहा हूं, लेकिन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए खुद को आगामी सूचना तक घर पर पृथक किया है।’
09:18 AM, 16-Jun-2020
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कोविड-19 के मरीज के संपर्क में आने के संदेह के बाद खुद को घर में पृथक कर लिया है। अग्निहोत्री ने सोमवार देर रात करीब पौने एक बजे अपने फेसबुक पर यह जानकारी साझा की।
09:14 AM, 16-Jun-2020
नागालैंड में दो नए मामले सामने आए
नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फु ने बताया कि, राज्य में परीक्षण किए गए 316 नमूनों में से दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों नए मामले कोहिमा के हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 179 हो गई है। जिसमें से 87 सक्रिय मामले है और 92 ठीक हो गए हैं।
08:58 AM, 16-Jun-2020

पंजाब के अमृतसर में तरन तारन रोड पर बने नए पुल पर कुछ लोग बिना मास्क पहने अपने बच्चों के साथ आज सुबह सैर करते दिखे। एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि ‘जो बिना मास्क के सैर करते है उन पर 500 रुपए जुर्माना है। हम पुल पर जाकर बिना मास्क पहने लोगों पर कार्रवाई करेंगे और उनका चालान काटेंगे।’
08:47 AM, 16-Jun-2020
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि लोगों को मास्क का वितरण होना चाहिए और मास्क नहीं पहनने वालों से वसूले गए जुर्माने का इस्तेमाल नए मास्क बनाने में होना चाहिए और उन्हें जरूरतमंदों में बांटा जाना चाहिए।
08:45 AM, 16-Jun-2020
सीएम खट्टर ने अधिकारियों को गुड़गांव की खाली इमारतों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को अधिकारियों को कोरोना वायरस से राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित गुड़गांव जिले में खाली पड़ी इमारतों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया ताकि जरूरत पड़ने पर कोविड-19 के मरीजों को पृथक रखने के लिए उनका इस्तेमाल हो सके। रात में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार खट्टर ने यहां कोविड-19 पर एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
08:17 AM, 16-Jun-2020
पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों से बातचीत
देशभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान लॉकडाउन में छूट के बाद राज्यों के हालात का जायजा लेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से बातचीत करेंगे।
07:20 AM, 16-Jun-2020
मिजोरम: चार नए मामलों की पुष्टि
प्रदेश में सोमवार रात कोरोना के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मरीज दिल्ली से और एक मरीज महाराष्ट्र से लौटा है। यह सभी आइजोल जिले के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 24-30 वर्ष के बीच है, इन सभी को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 121 हो गई है। -सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार
07:10 AM, 16-Jun-2020
रोज होंगे दो लाख कोरोना टेस्ट
देश में कोरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 901 हो चुकी है। आईसीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। देश की 534 लैब में आरटी-पीसीआर, 296 में ट्रूनेट और 71 लैब में सीबी नैट तकनीक से कोविड सैंपल की जांच हो रही है। 901 में से 653 लैब सरकारी हैं।
06:52 AM, 16-Jun-2020
तमिलनाडु: कोरोना से मुकाबले के लिए बनाया एंटीवायरल फैब्रिक
कोयम्बटूर की एक कंपनी ने एंटीवायरल फैब्रिक विकसित किया है। कंपनी ने दावा किया गया है कि यह सस्ता और 10 बार धोए जा सकने वाला है। कंपनी के एमडी सुंदर रमन ने कहा कि इस उत्पाद का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्स-कोव-2 वायरस पर परीक्षण किया गया है। यह तीन मिनट में वायरस को निष्क्रिय कर देता है।
05:45 AM, 16-Jun-2020
रेलवे के कोविड केयर कोचों के लिए एसओपी जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेलवे के कोविड केयर कोचों के लिए एसओपी जारी की है। इसके मुताबिक राज्य सरकारों को हर ट्रेन के लिए कम से कम एक कोविड स्पेशल हॉस्पिटल बनाना होगा, जिससे कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को वहां शिफ्ट किया जा सके।
03:42 AM, 16-Jun-2020
मणिपुर: मास्क बनाकर बांटे
खंबोन्मयम धनचंद्र सिंह ने कोविड19 से प्रभावित इंफाल में अपने परिधान निर्माण सह प्रशिक्षण केंद्र में मास्क का उत्पादन शुरू किया है। उनका कहना है कि इससे मास्क की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिली और लोगों को रोजगार भी मिलता रहा। हमने कोरोना से लड़ रहे प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों को यह मास्क बांटे हैं।
03:39 AM, 16-Jun-2020
गुजरात: कोरोना योद्धाओं के लिए बनाए चित्र
Gujarat: Tulsi Patel from Vyara has made warli folk painting on walls of his house. He says,”I’ve depicted impact of lockdown in rural&urban areas,for example,I’ve shown migrant labourers returning to their homes.I’ve also tried to represent ‘corona warriors’ as God in painting”. pic.twitter.com/epn6Pu3iY5
— ANI (@ANI) June 15, 2020
01:03 AM, 16-Jun-2020
असम में 151 नए मामले
राज्य में कोरोना के 151 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब कुल मामलों की संख्या 4,309 हो गई है। इनमें से 2,205 लोग ठीक हुए हैं, 2,093 सक्रिय मामले हैं और आठ लोगों की मोत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, मंत्री, असम
12:50 AM, 16-Jun-2020
पिछले 24 घंटे में 380 लोगों की मौत, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.43 लाख के पार
कलबुर्गी जिले के टांडा गांव में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें अस्पताल लाने के लिए कुछ पुलिस कर्मियों के साथ एक मेडिकल टीम को वहां भेजा गया था। इस दौरान मेडिकल टीम के सदस्यों और गांव वालों के बीच बहस हो गई। बहस बढ़ने पर कुछ लोगों ने एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग के वाहनों पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर और अधिक पुलिस बल भेजा गया। मैंने खुद मौके पर जाकर कुछ लोगोंं से बात की। इसके बाद अंतत: लोगों को समझाकर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। वहीं पथराव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। -लाडा मार्टिन मारबानियांग, पुलिस अधीक्षक कलबुर्गी, कर्नाटक

