मौसम विभाग ने बंगाल में भारी बारिश को लेकर किया येलो अलर्ट जारी, हालात बिगड़ने की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दो दिनों तक उत्तर बंगाल के इलाके में भारी बारिश होगी। सोमवार रात से ही बारिश की शुरुआत हो गई थी जो मंगलवार सुबह भी जारी है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 300 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। यहां पहले से ही जल जमाव की स्थिति है, जिसकी वजह से हालात के और अधिक बिगड़ने की आशंका है। इसलिए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कह दिया गया है।

इसके अलावा राजधानी कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भी भारी बारिश होगी। मछुआरों को समुद्र में जाने की मनाही है। बताया गया है कि मंगलवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है।

यह खबर भी पढ़े: ब्लाइंड डबल मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: प्रेमिका दूसरे प्रेमी के साथ मिली तो दोनों को मौके पर ही उतारा मौत के घाट

यह खबर भी पढ़े: Crime: बहन पर भद्दे कमेंट करने का विरोध करने पर युवती के भाई पर हमला, पैरोल पर छुटा था मर्डर का आरोपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Even With PPE, Risk of COVID-19 Still High for Frontline Workers

Tue Aug 4 , 2020
MONDAY, Aug. 3, 2020 (HealthDay News) At the peak of the pandemic in the United States and United Kingdom, frontline health care workers, especially minorities, had much higher risks for COVID-19 than other individuals, a new study finds. Paramedics, who are often the first to see sick patients, are at […]

Breaking News

Recent Posts