मुंबई: महाराष्ट्र से भाजपा सांसद नारायण राणे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में ‘50 दिन से अधिक का विलंब’ किये जाने पर मंगलवार को सवाल उठाया. साथ ही, उन्होंने दिवंगत अभिनेता की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की भी जांच कराने की मांग की.
नारायण राणे ने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है. उनकी हत्या हुई है. महाराष्ट्र सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है. सरकार केस पर ध्यान नहीं दे रही.’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सालियान की मौत आठ जून को हुई थी लेकिन उनका पोस्टमार्टम 11 जून को करवाया गया, जो हैरान करने वाला है।
राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘यहां तक कि सुशांत की मौत के 50 दिन से अधिक समय बाद भी, इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.’
गौरतलब है कि सुशांत (34) का शव बांद्रा स्थित उनके आवास में 14 जून को फंदे से लटका हुआ पाया गया था. मुंबई पुलिस ने दुर्घटना से मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी और इसकी जांच जारी है.
ये भी देखें-