A unique case in court, after the accident, the seized truck was freed on the bail of the motorcycle | हादसे में सीज ट्रक को उससे ज्यादा की कीमत की जमानत देकर छुड़वाना था, मालिक ने 29 लाख की बाइक कोर्ट में पेश की

जोधपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस मोटर साइकिल की जमानत पर ट्रक को मुक्त किया गया।

  • दुर्घटना के बाद एक पखवाड़े पहले ट्रक को पुलिस ने कर दिया था सीज

(नरेश आर्य). जोधपुर कोर्ट में शनिवार को एक अनोखा मामला सामने आया है। एक हादसे के बाद सीज किए गए एक ट्रक को मोटरसाइकिल की जमानत पर सीज मुक्त किया गया। पखवाड़े पहले जोधपुर में हुई दुर्घटना के बाद पुलिस ने एक ट्रक को सीज कर दिया था। यह सीज ट्रक उसी सूरत में छोड़ा जा सकता था, जब उसकी वैल्यू से ज्यादा की वस्तु को जमानत पर रखा जाए।

जब ट्रक को छुड़वाने और जमानत के तौर पर मोटरसाइकिल के दस्तावेज कोर्ट में पेश किए तो कोर्ट में मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। एक मोटरसाइकिल के दस्तावेज के आधार पर ट्रक कैसे सुपुर्द किया जा सकता है, लेकिन कोर्ट ने दस्तावेज देखे तो पता चला, कि मोटरसाइकिल की वर्तमान कीमत 29 लाख रुपए है, जो ट्रक से भी ज्यादा है। कोर्ट ने अर्जी मंजूर करते हुए ट्रक को सीज मुक्त कर मालिक को सुपुर्द करने के आदेश दिए।

दरअसल, पखवाड़े पहले सूरसागर क्षेत्र के कालीबेरी में तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया था। इसे सीज मुक्त कराने के लिए अधिवक्ता धनराज वैष्णव ने रामावत लॉजिस्टिक के हेमंत रामावत की ओर से सीआरपीसी की धारा 457 के तहत एक प्रार्थना पत्र पेश किया। सीज वाहन की सुपुर्दगी तब ही होती है, जब सीज वाहन की वैल्यू से अधिक कीमत की प्रापर्टी या वाहन आदि जमानत के रूप में रखे जाए।

ट्रक की इंश्योरेंस वैल्यू 20 लाख रुपए

इंश्योरेंस के अनुसार वर्तमान में ट्रक की वैल्यू 20 लाख रुपए तय की गई थी। जाहिर है कि 20 लाख रुपए की कीमत से अधिक ही वस्तु के दस्तावेज पेश किए जाने थे। जब अधिवक्ता वैष्णव ने मोटरसाइकिल के आधार पर ट्रक को सीजमुक्त करने का आग्रह किया और उसके दस्तावेज पेश किए तो कोर्ट में मौजूद लोग भी दंग रह गए। क्योंकि उस समय हर किसी के जेहन में यही था, कि मोटरसाइकिल की ज्यादा से ज्यादा 50 हजार से 1 लाख रुपए तक कीमत हो सकती है, लेकिन कोर्ट ने जब वाहन के दस्तावेज देखे और उसकी कीमत ट्रक की वैल्यू से ज्यादा होने पर अर्जी मंजूर कर ली।

वर्तमान में 29 लाख रुपए की है मोटरसाइकिल
वैष्णव ने बताया, कि यह मोटरसाइकिल हार्ले एंड डेविडसन कंपनी की है तथा जब वर्ष 2016 में यह मोटरसाइकिल मुकेश रामावत ने खरीदी, तब इसकी कीमत करीब 33 लाख रुपए तथा वैट व आरटीओ इंश्योरेंस आदि मिलाकर ऑन रोड मोटरसाइकिल की कीमत 39 लाख रुपए थी। वर्तमान में इसकी कीमत करीब 29 लाख रुपए है, जबकि ट्रक की वर्तमान वैल्यू 20 लाख ही है। जो कि ट्रक से 9 लाख रुपए ज्यादा है। इस पर महानगर मजिस्ट्रेट सुप्रभा देवल ने प्रार्थना पत्र मंजूर करते हुए ट्रक को सीजमुक्त कर दिया।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vipul Amrutlal Shah to produce 12 short films under his production banner Sunshine Pictures : Bollywood News

Sat Sep 5 , 2020
Life has come a full circle for renowned producer-director Vipul Amrutlal Shah. Having started his career with Gujarati theatre and successfully carved a niche for himself in the theatre world, the producer-director feels it’s time to give back to his roots. With a humble step in that direction, Vipul has […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts