अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Aug 2020 07:50 PM IST
बायीं ओर प्रदीप सिंह (रैंक-26वीं), दायीं ओर प्रदीप सिंह (रैंक-प्रथम)
– फोटो : Amar Ujala
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम आ चुका है। 927 अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, केंद्रीय सेवाएं समूह ए और समूह बी में हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 180 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। हरियाणा के सोनीपत जिले के प्रदीप सिंह ने आईएएस में टॉप किया है।
परिणाम आने के कुछ घंटों तक मीडिया में टॉपर के नाम को लेकर एक गफलत सी व्याप्त थी। दरअसल भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित 180 अभ्यर्थियों में से दो का नाम प्रदीप सिंह है। इसी वजह से लोगों में सोनीपत (हरियाणा), गोपालगंज (बिहार) और इंदौर (मध्यप्रदेश) के नाम से खबरें चलने लगीं।
इसके बाद अमर उजाला ने सोनीपत के प्रदीप सिंह से बात की और पुख्ता किया कि टॉपर प्रदीप वही हैं। गोपालगंज/इंदौर के प्रदीप सिंह की रैंक 26वीं है और वो मूलत: बिहार के हैं, लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई है। उनके पिता भी इंदौर में ही कार्यरत हैं।
प्रदीप ने संघ लोकसेवा आयोग की 2018 परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी। उस समय पहले प्रयास में ही प्रदीप ने अखिल भारतीय स्तर पर 93वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में हुआ जहां वो फिलहाल असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। 2019 में प्रदीप ने दोबारा सिविल सेवा परीक्षा में हिस्सा लिया और इस बार उन्हें 26वीं रैंक हासिल हुई है।
वहीं सोनीपत के प्रदीप सिंह ने साल 2018 में सिविल सेवा परीक्षा दी थी। तब उन्हें 260वीं रैंक हासिल हुई थी। उस समय वे आईआरएस के लिए चुने गए थे। उनकी पहली पोस्टिंग दिल्ली में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर हुई। 2019 में उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।
सेवा वार चयन
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) – 180
भारतीय विदेश सेवा (IFS) – 24
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) – 150
केंद्रीय सेवाएं समूह – ए : 438
केंद्रीय सेवाएं समूह – बी : 135
कुल – 927
** पूरा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link
Tue Aug 4 , 2020
Bollywood actor Akshay Kumar is one of the first A-list actors to have decided to resume work post the four month break due to the lockdown. He will first start shooting for his upcoming film titled Bell Bottom and is expected to fly to the UK for the same. Talking […]