Stray dogs goes berserk, bites a woman in jaipur | शहर में आवारा कुत्तों का फिर आतंक बढ़ा, मानसरोवर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को घेरकर काटा

जयपुर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में मानसरोवर में सुबह सैर पर निकली महिला को आवारा कुत्तों ने घेरकर काट लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • पिछले 4-5 माह से नगर निगम का एबीसी प्रोग्राम भी बंद
  • पिछले साल कुत्तों के काटने से बच्चे की मौत हो गई थी

(कन्हैया हरितवाल). ‌शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक फिर से बढ़ गया है। आए-दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले साल भी कुत्तों के हमले से लोगों में आतंक फैल गया था। कुत्ते के काटने से एक बच्चे की तो मौत भी हो गई थी। अभी सबसे ज्यादा समस्या मानसरोवर इलाके में है।

मानसरोवर में दो दिन पहले ही एसएफएस में एक महिला सुबह घूमने के लिए बाहर निकली ही थी कि 5-7 कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया था। लोगों ने कुत्तों को भगाया। कुत्तों ने महिला के पैर में काट लिया जिससे काफी खून बह निकला। महिला को लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

‌‌पिछले 4-5 माह से नगर निगम का एबीसी प्रोग्राम भी बंद
‌नगर निगम का कुत्तों की नसबन्दी करने के लिए चलाया जाने वाला एबीसी प्रोग्राम पिछले 4-5 माह से बंद है। बताया जा रहा है की मार्च से ठेकेदार ने कुत्तों को पकड़कर नसबन्दी करना बंद कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी नगर निगम ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की।

‌अधिकारीयों का यह कहना

  • ‌नगर निगम पशु प्रबंधन उपायुक्त रामकिशोर मीना का कहना है की फर्म का कोई मसला था इस वजह से रोक लगी थी। इस संबंध में नोटिस भी दे दिया, प्रयास कर रहे हैं की एबीसी प्रोग्राम सुचारू हो।
  • ‌प्रभारी अधिकारी लक्ष्मीकांत ने बताया की फर्म का पेमेंट का मसला था इसलिए काम बंद कर दिया। मेरा काम तो मॉनिटरिंग का है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Yeh Jaadu Hai Jinn Ka: Vikram Singh Chauhan and Aditi Sharma are excited for fresh episodes to air : Bollywood News

Sun Jul 26 , 2020
Vikram Singh Chauhan and Aditi Sharma starrer Yeh Jaadu Hai Jinn Ka is all set to return with fresh episodes on July 27. The show has managed to stay in the top 10 list of the TRP charts and the new twists and turns add on to the audience’s anticipation. […]

Breaking News

Recent Posts