कुछ महीनों बाद बंगाल में भी लागू होगा राम राज्य : भाजपा

कोलकाता। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बना रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने इस मौके पर अपने घर में पूजा अर्चना किया। उन्होंने कहा कि और कुछ महीनों के बाद पश्चिम बंगाल में भी राम राज्य की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले भगवान राम और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते थे आज वे मंत्रोचार कर रहे हैं। यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि राम भक्तों से अब उन्हें डर लगने लगा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक बहुप्रतिक्षित सपना था जो अब जाकर पूरा हो रहा है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर इशारे-इशारे में हमला बोलते हुए राहुल सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रावण के रिश्तेदारों का राज चल रहा है। इसी वजह से यहां अन्याय, लूट, भ्रष्टाचार चौतरफा फैला हुआ है। कुछ महीनों के बाद यहां भी राम राज्य की स्थापना हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पूरे देश में बंगाल आगे था लेकिन आज हर चीज में पीछे हैं। बंगाल के लोग यहां परिवर्तन चाहते हैं और होकर रहेगा।

यह खबर भी पढ़े: श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन, ‘प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में सबको साधा’

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान में सियासी उठापटक: गहलोत खेमे के विधायक बसों से जाएंगे सरहद पर तनोट माता के द्वार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

রামের ছবির বদলে লেখা "কাশ্মীরিজ লাইভ ম্যাটারস!" মেহেবুবার খোঁচা, চিনের সমালোচনা

Wed Aug 5 , 2020
উলট পুরাণ দেখাল টাইমস স্কোয়ার। Source link

Breaking News

Recent Posts