फीस बढ़ोतरी को लेकर स्कूलों की मनमानी में हस्तक्षेप करें मुख्यमंत्री : भाजपा

कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोरोना व चक्रवात संकट के बावजूद प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के सिलसिले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप करने की मांग की है।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने मंगलवार को जारी एक वीडियो बयान में कहा है कि संकट के बावजूद प्राइवेट स्कूल लगातार फीस बढ़ोतरी कर रहे हैं। अभी पूरा देश संकट का सामना कर रहा है। 

ऐसे समय में स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बंगाल सरकार चुप है। यह ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। सरकार को इस मामले में ठोस कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल लोगों को लूट रहे हैं और सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में है। यह स्वीकार्य नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बार-बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी अपील कर चुके हैं कि प्राइवेट स्कूल फीस में बढ़ोतरी ना करें और अभिभावकों पर इसके भुगतान के लिए दबाव न बनाएं बावजूद इसके राज्य के कई प्राइवेट स्कूलों की फीस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

यह खबर भी पढ़े: चीन ने गलवान घाटी में हिंसक झड़प का दोष भारत पर मढ़ा, दर्ज कराया विरोध

यह खबर भी पढ़े: हम अपनी गेंदबाजी आक्रमण से दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं: एस्टविक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BHANGRA PAA LE is strictly average one-time watch with no remarkable performances.

Wed Jun 17 , 2020
Bollywood is already drooling over the elder Kaushal brother. Vicky Kaushal, from a humble debut with MASAAN, is now the dark horse that filmmakers look up to. In that light, here’s Sunny Kaushal, who hasn’t exactly made it big yet, but looks consistent with his efforts. After his debut stint […]

Breaking News

Recent Posts