Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | ट्रम्प ने कहा- कोविड-19 के खिलाफ बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत, स्कूल दोबारा से खुलने चाहिए; दुनिया में 1.86 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन34 मिनट पहले

अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित एक टेस्टिंग सेंटर पर अपना स्वैब सैंपल देते लोग। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।

  • दुनियाभर में अब तक 7.04 लाख मौतें हुईं, 1.19 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 49.18 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.60 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 86 लाख 97 हजार 917 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 19 लाख 13 हजार 908 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 7 लाख 4 हजार 932 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि स्कूल फिर से खुलने चाहिए, क्योंकि बच्चों में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम मौजूद है। उन्होंने कहा कि बच्चों में हमसे भी मजबूत इम्यून सिस्टम है। ट्रम्प के मुताबिक कोरोना से अब तक केवल न्यू जर्सी में ही एक बच्चे की मौत हुई है। वह बच्चा डायबिटीज का भी मरीज था। ट्रम्प ने कहा कि डायबिटीज के मरीज बच्चों का भी इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 49,18,420 1,60,290 24,81,680
ब्राजील 28,08,076 96,096 19,70,767
भारत 19,06,613 39,820 12,81,660
रूस 8,61,423 14,351 6,61,471
साउथ अफ्रीका 5,21,318 8,884 3,63,751
मैक्सिको 4,49,961 48,869 3,00,254
पेरू 4,39,890 20,007 3,02,457
चिली 3,62,962 9,745 3,36,330
स्पेन 3,49,894 28,498 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,34,979 11,315 1,80,258

हर 15 सेकंड में संक्रमण से एक की मौत

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, दुनिया में हर 15 सेकंड में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो रही है। हर 1 घंटे में 247 और 24 घंटे में करीब 5 हजार 900 लोगों की जान जा रही है। अमेरिका, ब्राजील, भारत और मैक्सिको में संक्रमण के मामले सबसे तेजी बढ़ रहे हैं। अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देश इसके नए एपिसेंटर बन कर उभरे हैं। इनमें ब्राजील और मैक्सिको सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ब्राजील में अब तक 28 लाख से ज्यादा और मैक्सिको में 4 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

गूगल ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की अपील की
गूगल ने भी कोरोनावायरस पर लोगों को जागरूक किया है। कंपनी ने अपने डूडल के जरिए लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की अपील की है। गूगल ने अपने लोगो के सभी अक्षरों पर मास्क लगाते हुए आपस में सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई है।

गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को जागरूक करने की पहल की है।

महामारी से 100 करोड़ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित: यूएन

संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंतोनियो गुतेरस ने मंगलवार को कहा कि महामारी से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जुलाई से ही दुनिया के 160 देशों में स्कूल बंद हैं। इससे स्कूल जाने वाले 100 करोड़ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। 4 करोड़ से ज्यादा बच्चे अपनी स्कूली पढ़ाई शुरू नहीं कर सके हैं। बच्चों को स्कूल तक सुरक्षित वापस लाना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंतोनियो गुतेरस ने मंगलवार को ‘सेव अवर फ्यूचर’ कैंपेन लॉन्च किया।

रूस: बिजनेस ट्रिप पर आने वालों को वीजा फ्री इंट्री

रूस कम समय के लिए बिजनेस ट्रिप पर आने वाले दूसरे देशों के लोगों को वीजा फ्री इंट्री देगा। प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने मंगलवार को इससे जुड़े आदेश पर साइन किया। रूस में सिर्फ डिप्लोमैटिक या सर्विस पासपोर्ट पर आने वाले लोगों को ही वीजा फ्री इंट्री दी जाती रही है। यह पहली बार है जब सरकार ने इससे इतर किसी को यह सहूलियत दी है। रूस में फिलहाल 86 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं और 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

रूस की राजधानी मॉस्को के एक शॉपिंग सेंटर में डिसइन्फेक्ट करने के लिए बनाए गए टनल से बाहर निकलती एक महिला।

ब्राजील: कैबिनेट मंत्री संक्रमित हुए

ब्राजील के कैबिनेट मिनिस्टर जॉर्ज ओलिवेरा संक्रमित मिले हैं। वे अपने घर में आइसोलेशन में रहकर काम करेंगे। ब्राजील में किसी मंत्री के संक्रमित होने का यह आठवां मामला है। इससे पहले यहां के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनकी पत्नी मिशेल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। यहां पर अब तक 20 लाख से ज्यादा मामले आए हैं और 94 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित इमिलियो रिबास इंस्टीट्यूट में मंगलवार को एक वॉलंटियर को चीन की साइनो वैक्सीन लगाती डॉक्टर।

ऑस्ट्रेलिया: क्वीन्सलैंड राज्य का बॉर्डर सील होगा

ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड राज्य ने न्यू साउथ वेल्स से अपने बॉर्डर को सील करने का फैसला किया है। इस दौरान किसी को भी राज्य में न आने की अपील की गई है। इसके बावजूद आने वालों को क्वारैंटाइन कर दिया जाएगा। नया नियम शनिवार से लागू होगा। क्वीन्सलैंड के प्रिमियर एनास्तासिया पालाजुक ने बुधवार सुबह इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर से लगातार आने वाले लोगों की वजह से संक्रमण के मामले में तेजी देखी जा रही है।

जापान: 1240 नए मामले सामने आए
जापान में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1240 नए मामले आए और 6 मौतें हुईं। देश में संक्रमण का आंकड़ा 41 हजार 841 हो गया है। बीते 8 दिनों से राजधानी टोक्यो में हर दिन 200 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। टोक्यो के अलावा ओसाका शहर में भी मामले बढ़े हैं। मई और जून में जापान में हर दिन 20 से 60 मामले ही आते थे। हालांकि, 30 जून के बाद से हर रोज 100 से ज्यादा मामले सामने आने लगे।

जापान की राजधानी टोक्यो की एक व्यस्त सड़क से मास्क लगाकर जाते लोग। टोक्यो में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

जर्मनी: तुर्की के चार इलाकों से यात्रा को मंजूरी
जर्मनी ने मंगलवार को यात्रा पाबंदियों में नई रियायतों का ऐलान किया। नए नियमों के मुताबिक, तुर्की के चार इलाकों के लोग अब देश में आ सकेंगे। इनमें अंटाल्या, इजमिर, अयदिन और मुगला शामिल हैं। सरकार के प्रवक्ता उलरिक देमर ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

US trade deficit drops in June on record rise in exports - business news

Wed Aug 5 , 2020
The US trade deficit fell in June for the first time since February as exports posted a record increase, rising twice as fast as imports. The Commerce Department said Wednesday that the gap between the value of what the United States buys and what it sells abroad fell 7.5% to […]

Breaking News

Recent Posts