कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : PTI
खास बातें
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 32,695 नए मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,68,876 हो गई है। जिनमें से 3,31,146 सक्रिय मामले हैं, 6,12,815 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स…
लाइव अपडेट
09:27 AM, 16-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में 32695 नए मामले सामने आए
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 32,695 नए मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हुई है।
09:25 AM, 16-Jul-2020
देशभर में संक्रमितों की संख्या नौ लाख 68 हजार से ज्यादा
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,68,876 हो गई है। जिनमें से 3,31,146 सक्रिय मामले हैं, 6,12,815 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:53 AM, 16-Jul-2020
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 337 नए मामले
झारखंड में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से हजारीबाग और जमशेदपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गईयी है। वहीं, इस अवधि में राज्य में संक्रमण के रिकॉर्ड 337 नए मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,562 हो गई है।
08:19 AM, 16-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 997 और ब्राजील में 1261 लोगों की मौत
दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 40 हजार से ज्यादा हो गई है और 36 लाख 16 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 997 और ब्राजील में 1261 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक गुरुवार सुबह आठ बजे तक के हैं।
08:15 AM, 16-Jul-2020
दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.36 करोड़ के पार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 86 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 36 लाख 91 हजार को पार कर गया है। जबकि 80 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
07:56 AM, 16-Jul-2020
बिहार में आज से 31 जुलाई तक लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए बिहार में आज से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। हालांकि इस बार लॉकडाउन के दौरान जरूरी कामों में छूट मिलेगी।
07:19 AM, 16-Jul-2020
मिजोरम: 29 नए मामले सामने आए
राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 267 हो गई है, जबकि अब तक 159 मरीज ठीक हुए हैं। -सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार
06:33 AM, 16-Jul-2020
अमेरिका में रिकॉर्ड 67 हजार से ज्यादा नए मामले
अमेरिका में कोरोना संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 67,632 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
06:29 AM, 16-Jul-2020
ओडिशा: किसानों को हो रहा नुकसान
गंजम जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमंगे ने कहा कि हम आपूर्ति श्रृंखला के प्रबंधन पर काम कर रहे हैं और किसानों की उपज के वितरण के लिए स्वयं सहायता समूह और स्वयंसेवकों को इसमें शामिल करेंगे।
06:14 AM, 16-Jul-2020
छत्तीसगढ़: धान को रोपाई करती दिखीं कांग्रेस सांसद फूलोदेवी
Chhattisgarh:Congress MP Phulo Devi Netam was seen cultivating paddy at her village in Kondagaon.She says,”I come from family of farmers. It gives me solace to work here.Many people are saying there’s labour shortage due to #COVID.There’s no shame in doing our own work.” (15.07) pic.twitter.com/zbJPACeAMq
— ANI (@ANI) July 16, 2020
05:56 AM, 16-Jul-2020
ओडिशा: मंदिर के उद्घाटन पर उमड़े 3000 से अधिक लोग
कोरोना के चलते धार्मिक स्थलों को बंद रखने के आदेश की अनदेखी करते हुए ओडिशा में गंजाम जिले के एक गांव परी नौगांव में एक मंदिर के उद्घाटन में 3,000 से अधिक लोग उमड़ पड़े। जानकारी मिलने पर स्थानीय तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के लिए तैयार खाना और पूजा सामग्री को जब्त कर लिया।
05:39 AM, 16-Jul-2020
असम में कई वरिष्ठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
असम में राज्यपाल के सचिव और आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पिछले 2-3 दिन में कम से कम पांच वरिष्ठ अधिकारी पॉजिटिव मिले हैं। राज्यपाल के सचिव और आयुक्त एसएस मीनाक्षी सुंदरम, उनकी पत्नी और मां कोरोना संक्रमित मिले हैं।
05:27 AM, 16-Jul-2020
ओडिशा में कोविड देखभाल केंद्रों के संचालन को 7000 एएनएम की होगी भर्ती
ओडिशा सरकार ने राज्य में 6,798 ग्राम पंचायतों में तैयार किए गए कोविड देखभाल केंद्रों के संचालन के लिए 7,000 प्रशिक्षित एएनएम की भर्ती करने का फैसला लिया है।
05:17 AM, 16-Jul-2020
गोवा सरकार ने कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की
कोरोना महामारी के चलते गोवा सरकार ने बुधवार से राज्य के उच्च शिक्षा निदेशालय से संबद्ध अपने सभी कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीयकृत ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत, छात्र विभिन्न डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए निदेशालय के पोर्टल पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं और उन्हें इसके लिए कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है।
04:13 AM, 16-Jul-2020
कोरोना संक्रमित युवक को भर्ती करने से चार अस्पतालों ने किया इनकार, मौत
पश्चिम बंगाल में 18 वर्षीय युवक के माता-पिता ने मेडिकल लापरवाही के आरोप में कोलकाता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका आरोप है कि उनका बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया था, लेकिन कोलकाता में चार अस्पतालों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके चलते सही समय पर इलाज नहीं मिलने से उनके बेटे की मौत हो गई।
03:17 AM, 16-Jul-2020
कोरोना से अब तक 99 डॉक्टरों की गई जान, रेड अलर्ट जारी
आईएमए के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से 1,302 डॉक्टर संक्रमित हुए थे। इसमें से 99 ने दम तोड़ दिया था। जान गंवाने वालों में से 73 डॉक्टरों की उम्र 50 साल से ज्यादा थी। वहीं, 19 की उम्र 35-50 और सात की उम्र 35 साल से कम थी।
02:08 AM, 16-Jul-2020
केरल: एक हजार बिस्तर वाला कोविड19 उपचार केंद्र बनाया
मलप्पुरम में कालीकट विश्वविद्यालय में 1,000 बिस्तर वाला कोविड19 उपचार केंद्र स्थापित किया गया है। मलप्पुरम जिला कलेक्टर के गोपालकृष्णन ने कहा कि यहां ऐसे रोगियों का इलाज किया जाएगा जिनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, परंतु उनमें इसके कोई लक्षण उभरकर सामने नहीं आए हैं।
01:58 AM, 16-Jul-2020
मिजोरम: बीएसएफ के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव
प्रदेश में बीएसएफ के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में कोविड19 के मामलों की कुल संख्या 238 हो गई है। -अधिकारी
01:07 AM, 16-Jul-2020
जम्मू और कश्मीर: 493 नए मामले सामने आए
राज्य में 15 जुलाई को कोरोना के 493 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 57 मामले जम्मू संभाग और 436 मामले कश्मीर संभाग के हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 11,666 हो गई है। इनमें से 5,123 सक्रिय मामले हैं, जबकि 6,337 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक 206 लोगों की मौत हुई है। -जम्मू और कश्मीर सरकार
12:50 AM, 16-Jul-2020
असम में 1088 नए मामले
राज्य में 15 जुलाई को कोविड19 के 1,088 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 649 मामले गुवाहाटी के हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 19,754 हो गई है, इनमें से 12,888 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 6,815 है और 48 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। -हिमंत बिस्व सरमा, स्वास्थ्य मंत्री, असम
12:17 AM, 16-Jul-2020
मध्यप्रदेश: इंदौर में 136 नए मामले
इंदौर में कोरोना के 136 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कुल मामलों की संख्या 5,632 हो गई है। जिले में अब तक 280 लोगों की मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर जिला
12:14 AM, 16-Jul-2020
दिल्ली: पार्टी कर रहे 31 लोग हिरासत में लिए गए
दिल्ली के पश्चिम विहार में एक रेस्तरां में आयोजित की गई पार्टी में शामिल 31 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन पर शराब पीकर उत्पात मचाने, लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
12:11 AM, 16-Jul-2020
Coronavirus: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 32695 नए मामले सामने आए, 606 लोगों की मौत
बनारसी साड़ियों के कारीगर चाइनीज धागे की कमी के कारण समस्या का सामना कर रहे हैं। एक कारीगर मोहम्मद जुबेर ने बताया कि चीन से हमारा धागा आता था, यहां के धागे की क्वालिटी सही नहीं है, चीन से माल नहीं आ रहा, जिनके पास माल है उनका काम चल रहा है। हमारा काम बहुत खराब चल रहा है।
