Haryana Traffic Regulations; Faridabad Police Unique Way To Punish Those Who Break Traffic Rules | ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले संभल जाएं, नहीं तो 2 घंटे नाके पर रोककर दिखाई जाएगी फिल्म

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Traffic Regulations; Faridabad Police Unique Way To Punish Those Who Break Traffic Rules

फरीदाबाद10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले को वीडियो दिखाते हुए पुलिस कर्मचारी।

  • फरीदाबाद में पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को दंड देने का निकाला नया तरीका
  • ऐसे लोगों से इको फ्रेंडली बनकर दिखाएगी ट्रैफिक रूल से संबंधित वीडियो

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले अब संभल जाएं। अन्यथा उन्हें नाके पर दो घंटे तक रूककर वीडियो देखनी पड़ेगी। दरअसल, फरीदाबाद पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंड देने की नई योजना बनाई है। दंड से मतलब ऐसे लोगों को दो घंटे तक रोककर ट्रैफिक रूल से संबंधित वीडियो दिखाना है। ताकि वह दोबारा ऐसी गलती न करें।

पुलिस का मानना है किसी को एक बार दो घंटे रोकने के बाद वह गलती करने से बचेगा। खासकर टीनएजर्स पर पुलिस की विशेष नजर रखेगी। क्योंकि टीनएजर्स खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करते और नियमों का उल्लंघन करते हुए अक्सर मिल जाते हैं। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहा है।

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सरकार ने 18 वर्ष की आयु निर्धारित की है। 18 वर्ष से पहले बच्चे का इतना मानसिक विकास नहीं हो पाता है कि वह रोड पर आकस्मिक स्थिति पर काबू पा सके। इसके मद्देनजर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों टीनएजर्स का चालान करने के बजाए वीडियो दिखाकर उन्हें ट्रैफिक के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वीडियो में टीनएजर्स को बताया जाएगा की लापरवाही से ड्राइविंग करने के क्या दुष्परिणाम होते हैं? बच्चे रोड पर हादसों का शिकार हो जाते हैं और इसका परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। इस अभियान को चलाने का मकसद लोगों को सड़क हादसों से बचाना है।

वीडियो में दर्शाया गया है कि जब एक नाबालिग सड़क पर वाहन लेकर निकलता है और दुर्घटना में वह घायल हो जाता है। अथवा उसकी मौत हो जाती है तो परिवार को किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Adhir writes to PM, seeks release of UP doc Kafeel | Kolkata News

Wed Aug 5 , 2020
Kolkata: Congress leader in Lok Sabha Adhir Chowdhury has written to Prime Minister Narendra Modi seeking the release of Gorakhpur doctor Kafeel Khan, booked under the National Security Act and now in jail for his “hate speech” during an anti-CAA protest in Aligarh. Chowdhury timed his letter a day before […]

Breaking News

Recent Posts