Jammu and Kashmir Lieutenant Governor GC Murmu tendered his resignation | मनोज सिन्हा नए उपराज्यपाल होंगे, राष्ट्रपति ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर किया

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मनोज सिन्हा केंद्र में रेल राज्य मंत्री और संचार राज्य मंत्री रह चुके हैं। (फाइल फोटो)

  • मुर्मू केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल थे, उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दिया था
  • चर्चा ये भी है कि मुर्मू को कैग बनाकर दिल्ली भेजा जा रहा है, क्योंकि मौजूदा कैग राजीव महर्षि इस हफ्ते रिटायर हो रहे हैं

मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति भवन ने ये जानकारी दी है। सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री और संचार राज्य मंत्री रह चुके हैं। गाजीपुर से सांसद रहे सिन्हा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता हैं। हालांकि, पिछले साल लोकसभा चुनाव हार गए थे। यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद उनका नाम मुख्यमंत्री के तौर पर भी सामने आया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया। मुर्मू केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल थे। उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।1985 बैच के आईएएस ऑफिसर मुर्मू गुजरात कैडर के अफसर हैं। नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री थे तो मुर्मू उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे। सूत्रों के मुताबिक, जीसी मुर्मू को कैग बनाकर दिल्ली भेजा जा रहा है। फिलहाल राजीव महर्षि कैग हैं और वे इसी हफ्ते रिटायर हो रहे हैं।

उमर अब्दुल्ला ने उठाया सवाल

5 अगस्त को जब कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने को एक साल पूरा हुआ, ठीक उसी दिन अचानक सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स पर भी ये चर्चा शुरू हो गई कि जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है। इस खबर से जुड़ा एक ट्वीट उमर अब्दुल्ला ने भी किया, उन्होंने लिखा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर से जुड़ी चर्चा अचानक कैसे शुरू हो गई।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

60 years of Mughal-e-Azam: Director K Asif’s son presents the screenplay of the film to the Academy Award : Bollywood News

Thu Aug 6 , 2020
Mughal-e-Azam, one of the most popular and successful films of Hindi cinema completes 60 years today. To celebrate the occasion director K Asif’s son Akbar Asif presented the screenplay of the film to the Oscars library in Hollywood. Akbar Asif who is UK-based presented the screenplay to the the Academy […]

Breaking News

Recent Posts