young woman working at Engineer home hanged himself in Patna, Chance of suicide due to love affair | इंजीनियर के घर काम करने वाली युवती ने लगाई फांसी, प्रेमप्रसंग के चलते सुसाइड की आशंका

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Young Woman Working At Engineer Home Hanged Himself In Patna, Chance Of Suicide Due To Love Affair

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

इंजीनियर शिवशंकर पांडेय के घर लोगों से पूछताछ करती पुलिस।

  • पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें सिर्फ दो नाम लिखे हैं पवन और नेहा
  • पुलिस को आशंका है कि पवन नाम के युवक से प्यार करती थी नेहा और किसी विवाद के चलते फांसी लगा ली

राजधानी पटना में रविवार दोपहर एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के घर काम करने वाली नौकरानी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना फुलवारी शरीफ के बिरला कॉलोनी की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका नेहा कुमारी मनेर थाना क्षेत्र के नहरना गोपालपुर निवासी सुधीर कुमार की बेटी है।

फंदे से लटका युवती का शव।

फंदे से लटका युवती का शव।

नेहा पिछले पांच साल से एग्जिक्यूटिव इंजीनियर शिवशंकर पांडेय के यहां रहकर नौकरानी का काम करती थी। शिवशंकर ने बताया कि उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। वे रविवार दोपहर घर से मार्बल और टाइल्स लाने के लिए निकले थे। लौटे तो देखा कि बरामदे में उनकी नौकरानी का शव फंदे से लटका है। इसके बाद फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके से सुसाइड नोट बरामद, प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका
पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में सिर्फ दो नाम लिखे हैं पवन और नेहा। पुलिस को आशंका है कि नेहा पवन नाम के युवक से प्यार करती थी। शादी नहीं होने से चलते फांसी लगाने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में दोनों का नाम खून से लिखा है और यह काफी पुराना है। फिलहाल पुलिस युवती के परिजन से बात कर रही है और पवन नाम के युवक की तलाश में जुटी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Arjun Singh: রাজ্যের সব JEE-NEET পরীক্ষার্থীদের কেন্দ্রে পৌঁছে দেবে BJP, একলাই আশ্বাস অর্জুনের - bjp mp arjun singh attacked state government on jee neet exam

Sun Aug 30 , 2020
হাইলাইটস করোনা আবহের মধ্যেই আগামী ১৩ সেপ্টেম্বর ন্যাশনাল এলিজিবিলিটি কাম এনট্রান্স টেস্ট (NEET) এবং ১ থেকে ৬ সেপ্টেম্বরের মধ্যে জয়েন্ট এন্ট্রান্স এগজ্যামিনেশন (JEE) হওয়ার কথা। যুব তৃণমূল কংগ্রেসের প্রতিষ্ঠা দিবস উপলক্ষ্যে মেয়ো রোডে গান্ধী মূর্তির পাদদেশের জমায়েতে গত ২৮ তারিখ সর্বভারতীয় ডাক্তারি ও ইঞ্জিনিয়ারিংয়ের প্রবেশিকা ‘নিট’ এবং ‘জেইই’ (মেন)-সহ অন্যান্য […]

Breaking News

Recent Posts