Gurgaon Hisar (Haryana) Coronavirus Cases Update District Wise | Haryana Corona Testing/Numbers Death Toll Latest Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Rohtak Karnal Hisar | अब गुड़गांव में घर के पास होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट, पीएचसी और जिला अस्पतालों में होगी जांच

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurgaon Hisar (Haryana) Coronavirus Cases Update District Wise | Haryana Corona Testing Numbers Death Toll Latest Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Rohtak Karnal Hisar

गुड़गांव6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना टेस्टिंग के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए डॉक्टरों की टीम।

  • गुड़गांव में बुधवार को डीसी के आदेश के बाद खुल गुरुवार को खुल गए जिम
  • प्रदेश में रिकवरी रेट में सुधार, 83 फीसदी के करीब पहुंचा

हरियाणा में अनलॉक-3 का छठा दिन है। गुड़गांव में घर के पास ही रैपिड एंटीजन टेस्ट हो सकेगा। अब टेस्टिंग कैप के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 19 अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) पर टेस्टिंग किट उपलब्ध करवाने का फैसला किया है। जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि टेस्टिंग बढ़ाकर ही कोरोना पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसके चलते शहरी इलाकों के पीएचसी में टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। अभी तक 50 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं। सभी पीएचसी को 100-100 किट दी गई हैं।

गुड़गांव में खुले जिम
केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के बाद बुधवार को जिला प्रशासन गुड़गांव ने जिम खोले जाने को लेकर हरी झंडी दे दी। इसके बाद गुड़गांव में गुरुवार को जिम खुल गए। जिम संचालकों के लिए कुछ गाइडलाइन जारी की गई है, जो भी इन गाइडलाइन को नहीं मानेगा, जिम बंद कर दी जाएगी। हालांकि अभी जिम करने आने वालों की संख्या कम है।

गुड़गांव में संक्रमण की रफ्तार घटी
प्रदेश के साथ-साथ कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित गुड़गांव में संक्रमण की रफ्तार घट गई है। इन दिनों गुड़गांव में महज 70 मरीज मिल रहे हैं जबकि जुलाई में 100 मरीज से अधिक मिल रहे थे। रिकवरी रेट 90 फीसदी के पार पहुंच गया है।

प्रदेश में ये हैं कोरोना के हालात
प्रदेश में कोरोना को मात देने वालों की लगातार बढ़ रही तादाद से रिकवरी रेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जबकि पॉजिटिव रेट व मृत्युदर में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को 734 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे, जिससे रिकवरी रेट 83 फीसद के करीब पहुंच गया। इसके साथ ही 752 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या साढ़े 38 हजार के पार पहुंच गई। वहीं 7 मरीजों ने दम तोड़ा। जबकि 140 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 115 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 25 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। बुधवार को संक्रमितों की संख्या 38548 पर पहुंच गई, जबकि 31960 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। 6133 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

अब तक 455 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 455 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 323 पुरूष और 132 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 137, गुड़गांव में 125, सोनीपत में 33, रोहतक में 24, अंबाला में 17, पानीपत में 19, नूंह, झज्जर व करनाल में 12-12, हिसार व नूंह में 10-10, पलवल में 9, रेवाड़ी व कुरुक्षेत्र में 8-8, सिरसा में 7, भिवानी में 6, जींद में 5, फतेहाबाद, पंचकूला व यमुनानगर में 3-3, तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Study Casts Doubt on Value of Cholesterol Drugs

Thu Aug 6 , 2020
By Serena GordonHealthDay Reporter TUESDAY, Aug. 4, 2020 (HealthDay News) Hundreds of millions of people worldwide take cholesterol-lowering drugs, like statins, but now a new review suggests that many folks don’t benefit from these medications. The researchers said the review of 35 randomized controlled trials failed to show a consistent […]

Breaking News

Recent Posts