latest News Updates; A Russian ship’s cargo of dangerous ammonium nitrate was stranded in Beirut port for years | लेबनान के अधिकारियों का दावा- पोर्ट पर अमोनियम नाइट्रेट से भरे कंटेनर 7 साल से रखे थे, कई चेतावनियों के बाद भी नहीं हटाए गए

  • Hindi News
  • International
  • Latest News Updates; A Russian Ship’s Cargo Of Dangerous Ammonium Nitrate Was Stranded In Beirut Port For Years

बेरूतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

लेबनान की राजधानी बेरूत में पोर्ट के पास का इलाका। विस्फोट के बाद यहां मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

  • 2013 में जॉर्जिया से एक जहाज मोजाम्बिक के लिए निकला था, आर्थिक हालत खराब होने की वजह से बेरूत में फंस गया
  • अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल ज्यादातर फर्टिलाइजर के लिए और माइनिंग में विस्फोट के लिए होता है

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार शाम जो धमाका हुआ, उसकी वजह लापरवाही थी। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि अमोनियम नाइट्रेट से भरे कार्गो पिछले कई सालों से समुद्र किनारे रखे हुए थे, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। कई बार अधिकारियों को चेतावनी देने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया।

मोजाम्बिक के लिए निकला था जहाज
अमेरिकी मीडिया हाउस सीएनएन की खबर के मुताबिक 2013 में एक रूसी जहाज जॉर्जिया के बटूमी से 2750 मीट्रिक टन अमोनियम नाइट्रेट लेकर मोजाम्बिक के लिए निकला था। जहाज का नाम एमवी रोसस था। इसका मालिक एक रूसी बिजनेसमैन था। यह जहाज ग्रीस में फ्यूल भरवाने के लिए रुका। यहां जहाज के मालिक ने बताया कि पैसे खत्म हो गए हैं और उन्हें लागत कवर करने के लिए एक्स्ट्रा कार्गो लोड करने होंगे। इस वजह से उन्हें बेरूत का चक्कर लगाना पड़ा और जहाज बेरूत पहुंच गया।

बेरूत में विस्फोट के बाद सैंट जॉर्ज हॉस्पिटल का हाल।

अधिकारियों ने चेताया था- जहाज एक तैरता बम
बेरूत पहुंचने के बाद जहाज को सरकार ने कब्जे में ले लिया। जहाज मालिक पर नियमों की अनदेखी करने और पोर्ट का बकाया नहीं चुकाने के आरोप लगे। लेबनान के कस्टम डिपार्टमेंट के डायरेक्टर बदरी दहेर ने बताया कि कई बार चेतावनी दी गई कि यह जहाज एक तैरता बम है। 2014 में इस जहाज से अमोनियम नाइट्रेट के कंटेनरों को उतारकर पोर्ट के स्टोर रूम में रख दिया गया। तब से कंटेनर वहीं पड़े थे। अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल ज्यादातर फर्टिलाइजर के तौर पर और माइनिंग के लिए ब्लास्ट करने के लिए होता है।

विस्फोट में 135 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद घरों और गलियों का हाल।

बेरूत के गवर्नर कहा- 10 से 15 अरब डॉलर का नुकसान हुआ
विस्फोट में मरने वालों की संख्या 135 पहुंच गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 5000 लोग घायल हैं और कई लापता हैं। बेरूत के गर्वनर मारवन अबोद ने कहा कि पोर्ट में हुए विस्फोट में करीब 10 से 15 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इससे पहले अधिकारियों ने 3 से 5 अरब डॉलर के नुकसान का आकलन किया था।

बेरूत विस्फोट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. ऐसा धमाका नहीं देखा:बेरूत के गवर्नर ने कहा- हिरोशिमा या नागासाकी के एटमी हमले जैसा महसूस हुआ, सहमे बेटे को लेकर टेबल के नीचे छिपा पिता; देखें ब्लास्ट के बाद के फोटोज

2. लेबनान के बेरूत में धमाका:शहर के 3 लाख लोग बेघर हुए, अब तक 100 मौतें और 4000 घायल; 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट में ब्लास्ट हुआ था

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sooraj Pancholi blasts 'fake media', says never met or spoken to Disha Salian

Thu Aug 6 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : দিশা সালিয়ানকে তিনি চেনেন না। কেন তাঁর সঙ্গে দিশার নাম জড়িয়ে টানাহেঁচড়া করা হচ্ছে! এমন প্রশ্ন তুলে ফের ফুঁসে উঠলেন সূরজ পাঞ্চোলি। যে মহিলাকে দিশা বলে দাগানো হচ্ছে, তিনি মোটেই জনপ্রিয় সেলিব্রিটি ম্যানেজার নন। তিনি সূরজের বন্ধু আরুষি গউর। বর্তমানে যিনি বিদেশে থাকেন। কেন তাঁর নাম নিয়ে […]

Breaking News

Recent Posts