ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ज्यादातर दुकानें 6 हफ्ते बंद रहेंगी, प्रधानमंत्री ने कहा- यह फैसला मुश्किल लेकिन जरूरी था; दुनिया में अब तक 1.90 करोड़ केस



दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 90 लाख 6 हजार 692 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 93 हजार 584 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 7 लाख 11 हजार 876 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न शहर में ज्यादातर दुकानों को 6 हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दिया है। यहां पर गुरुवार से चौथे स्टेज की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा- ऐसा करना मुश्किल लेकिन जरूरी थी। यहां विक्टोरिया राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। मंगलवार को इस राज्य ने दूसरे पड़ोसी राज्यों के साथ अपना बॉर्डर सील कर दिया था।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 49,73,741 1,61,608 25,40,880
ब्राजील 28,62,761 97,418 20,20,637
भारत 19,67,700 40,772 13,29,026
रूस 8,71,894 14,606 6,76,357
साउथ अफ्रीका 5,29,877 9,298 3,77,266
मैक्सिको 4,56,100 49,698 3,04,708
पेरू 4,47,624 20,228 3,06,430
चिली 3,64,723 9,792 3,38,291
स्पेन 3,52,847 28,499 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,34,979 11,315 1,80,258

कोलंबिया: पूर्व राष्ट्रपति यूरीब संक्रमित

कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एलवैरो यूरीब संक्रमित मिले हैं। उन्हें मंगलवार को सबूतों से छेड़छाछ़ करने के एक मामले में हाउस अरेस्ट किया गया था। उनकी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के प्रवक्ता गैब्रियल वेलास्को ने बुधवार को कहा- यूरीब की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य ठीक है। उनमें कोई ज्यादा लक्षण नजर नहीं आ रहे। न ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एलवैरो यूरीब संक्रमित मिले हैं। उनकी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

जर्मनी: एंटवर्प राज्य क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल
जर्मनी ने एंटवर्प राज्य को क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल किया है। इस राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब यहां आने वालों को अपनी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन में भेज दिया जाएगा। यहां अब तक 2 लाख 14 हजार 404 मामले सामने आए हैं और 9 हजार 245 लोगों की मौत हुई है। 1 लाख 94 हजार 700 लोग ठीक भी हुए हैं।

जर्मनी के डसेलडोर्फ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेस्टिंग का इंतजार करते बच्चे। यहां एयर ट्रेवल से पहले टेस्टिंग जरूरी है।

इटली: रायन एयर को बैन करने की चेतावनी
इटली सरकार ने रायन एयर एयरलाइंस को बैन करने की चेतावनी दी है। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि एयरलाइंस ने सुरक्षा नियमों को तोड़ा है। ऐसे में देश में इसकी सेवाएं रोकी जा सकती हैं। यह एयरलाइंस देश में किफायती सेवाएं देने के लिए जानी जाती है। देश में सभी एयरलाइंस के लिए सरकार ने मई में नए नियम जारी किए थे। एयर ट्रैवल करने वाले सभी लोगों की जांच जरूरी की थी।

इटली की राजधानी रोम में बुधवार को मास्क लगाकर ग्राहकों का इंतजार करते एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 97 हजार के पार

ब्राजील में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 57 हजार 152 नए मामले मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 28 लाख 59 हजार 73 हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हुई 1437 मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा 97 हजार 256 हो गया है। ब्राजील संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनकी कैबिनेट के 8 मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं।

स्पेन: लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा मामले

स्पेन में बुधवार को 1772 नए मामले सामने आए। यह देश में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां जून में लॉकडाउन हटाया गया था। इसके बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हजार 499 हो गई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में बुधवार को दुकानों को बंद करवाने से पहले पुलिस मुस्तैद नजर आई। सभी दुकानदारों से कहा गया कि वे महामारी से जुड़े नियमों का पालन करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Odisha: Khurda SP tests Covid-19 positive, had attended new collector's welcome meeting on Tuesday | Bhubaneswar News

Thu Aug 6 , 2020
BHUBANESWAR: The Khurda superintendent of police (SP) Ajay Pratap Swain tested positive for Covid-19 virus on Thursday. Ajay Pratap, who is the younger brother of state food supplies and consumer welfare minister Ranendra Pratap Swain, has been advised by doctors to stay in home isolation. While around 600 police personnel […]

Breaking News

Recent Posts