Bihar Rain News | Bihar Rain Latest Warning Today Update; Weather Department (IMD) Issued An Heavy Rainfall Alert For Patna, Gaya Including 20 Districts | पटना, गया समेत 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar Rain News | Bihar Rain Latest Warning Today Update; Weather Department (IMD) Issued An Heavy Rainfall Alert For Patna, Gaya Including 20 Districts

पटना12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह तस्वीर पटना के गांधी घाट के पास की है। यहां देर शाम आसमान में काले बादल छाए हुए थे। फोटो: जितेंद्र

  • मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया, खराब मौसम में लोगों से घरों में रहने की अपील
  • पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम विभाग ने पटना, गया, बेगूसराय, नालंदा सहित 20 जिलों में अलर्ट जारी किया है। यहां आंधी-तूफान के साथ भारी और मध्य दर्जे की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के दक्षिण हिस्सों के 20 जिलों के ऊपर टर्फ लाइन और निम्न हवा का दबाव बना है। इसी वजह से भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग घरों से बाहर न निकलें।

पटना में बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक 12 घंटे के दौरान 16.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। दो दिनों तक हुए बारिश की वजह से पटना में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट की दर्ज हुई। पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Manipur Coronavirus: No private, govt hospital can deny service to patients: Manipur govt | Guwahati News

Thu Aug 6 , 2020
FILE: Manipur chief minister N Biren Singh inaugurated a 300 bedded Covid-19 Care Centre at Manipur Trade and …Read More GUWAHATI: Manipur government on Thursday passed an order saying that all government and private hospitals in the state have to mandatorily provide prompt service to all patients, who reach their […]

Breaking News

Recent Posts