कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
– फोटो : पीटीआई
खास बातें
देश और दुनिया की ताजा खबरें जानने के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ…
लाइव अपडेट
12:08 PM, 07-Aug-2020
केरल: इडुक्की के राजमाला में हुए भुस्खलन में पांच की मौत
केरल पुलिस के मुताबिक, इडुक्की जिले के राजमाला में हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हुई और 10 लोगों को बचाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि ‘इडुक्की के राजमाला में भूस्खलन पीड़ितों को बचाने के लिए एनडीआरएप की टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस, फायर, वन और राजस्व अधिकारियों को भी बचाव अभियान करने का निर्देश दिया गया है।’
11:14 AM, 07-Aug-2020
तेलंगाना में 2207 नए मामले सामने आए
तेलंगाना में छह अगस्त को कोरोना संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई और 2,207 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75,257 हो गई है और अब तक 601 लोगों की मौत हो चुकी है।
11:08 AM, 07-Aug-2020
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉन्क्लेव में पीएम मोदी का संबोधन

#WATCH live: PM Modi addresses ‘Conclave on transformational reforms in higher education under National Education Policy’ https://t.co/z1vYRuV6na
— ANI (@ANI) August 7, 2020
11:05 AM, 07-Aug-2020
राजस्थान में 422 नए मामले सामने आए
राजस्थान में आज 10.30 बजे तक 422 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और छह मौतें हुईं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 49,418 है। जिनमें 35,186 ठीक हो चुके मामले, 13,469 सक्रिय मामले और 763 मौतें शामिल हैं।
11:03 AM, 07-Aug-2020
डीयू को ऑनलाइन ओपन-बुक परीक्षा की मिली अनुमति
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय को अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन-बुक परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी। शेड्यूल के अनुसार कुछ दिशानिर्देशों के साथ मेल और आधिकारिक पोर्टल पर भी प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।
10:38 AM, 07-Aug-2020
ईडी श्रुति मोदी से आज करेगी पूछताछ, पेश होन के लिए भेजा नोटिस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को आज पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। ईडी सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी कल यानि 8 अगस्त को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ ने ही सबसे पहले सुशांत का शव देखा था और उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी थी। वह मुंबई के फ्लैट में सुशांत के साथ रहते थे।
10:34 AM, 07-Aug-2020
बीएमसी ने क्वारंटीन के नियमों में किया बदलाव
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने क्वारंटीन के नियमों में बदलाव किया है। बीएमसी ने बताया कि ‘कोरोना से एहतियात के मद्देनजर विमान से मुंबई आने वाले सभी घरेलू यात्रियों को 14-दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने अन्य जरूरी प्रोटोकॉल जारी किए हैं। इन नियमों में छूट के इच्छुक सरकारी अधिकारियों को आगमन से दो दिन पहले निगम को सूचित करना होगा।’
10:20 AM, 07-Aug-2020
बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है। हलफनामा में कहा गया है कि बिहार में दर्ज की गई एफआईआर में कोई गलती नहीं है। इसमें रिया चक्रवर्ती पर पैसे के लिए सुशांत को झूठ बोलने का आरोप भी लगाया गया है।
09:53 AM, 07-Aug-2020
केरल के इडुक्की जिले के राजमाला में भूस्खलन
केरल के इडुक्की जिले के राजमाला में भूस्खलन, पुलिस के साथ दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।
09:49 AM, 07-Aug-2020
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20,27,074 हो गई है। जिनमें से 6,07,384 सक्रिय मामले हैं, 13,78,105 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 41,585 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:48 AM, 07-Aug-2020
पिछले 24 घंटे में 62537 नए मामले सामने आए
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 62,537 नए मामले सामने आए हैं और 886 लोगों की मौत हुई है।
09:00 AM, 07-Aug-2020
पिछले 24 घंटे में पांच लाख 74 हजार नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में छह अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 2,27,24,134 है। जिनमें से 5,74,783 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को ही किया गया है।
08:47 AM, 07-Aug-2020
मुंबई: भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने दो अगस्त को की थी आत्महत्या
महाराष्ट्र के मुंबई में भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने दो अगस्त को अपने दहिसर पूर्वी स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शुरुआत में पुलिस ने अनुपमा की मौत को एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट के रूप में पंजीकृत किया था। जिसे अब एफआईआर में बदलकर एक व्यक्ति और एक कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। काशीमीरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
08:30 AM, 07-Aug-2020
पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1203 और ब्राजील में 1226 लोगों की मौत
दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 62 हजार से ज्यादा हो गई है और 50 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,203 और ब्राजील में 1,226 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के हैं।
08:29 AM, 07-Aug-2020
दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.92 करोड़ के पार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या सात लाख 17 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 92 लाख 55 हजार को पार कर गया है। जबकि एक करोड़ 23 लाख 57 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
08:18 AM, 07-Aug-2020
तमिलनाडु: एमके स्टालिन और कनिमोझी ने करुणानिधि की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और पार्टी सांसद कनिमोझी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Chennai: DMK President MK Stalin and party’s MP Kanimozhi pay tribute at the memorial of former Chief Minister M Karunanidhi, on his second death anniversary today. #TamilNadu pic.twitter.com/lYHxggsgPR
— ANI (@ANI) August 7, 2020
07:52 AM, 07-Aug-2020
बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी मुंबई से पटना के लिए रवाना
Bihar IPS officer #VinayTiwari, who was quarantined in Mumbai, to leave for Patna today. Four other officers had returned to Patna yesterday.
BMC has informed me, through a text message, that I can go out of quarantine. I’ll be leaving for Patna now: Vinay Tiwari (in file pic) pic.twitter.com/Uk94aEy0Oy
— ANI (@ANI) August 7, 2020
07:48 AM, 07-Aug-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे कॉन्क्लेव में उद्घाटन भाषण देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों पर कॉन्क्लेव’ में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन भाषण देंगे।
06:59 AM, 07-Aug-2020
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉक के साथ लेन-देन पर लगाई रोक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक एप को ‘खतरा’ बताते हुए बाइटडांस कंपनी के खिला कार्यकारी आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 45 दिनों के दौरान अमेरिकी क्षेत्राधिकार के अधीन बाइटडांस के साथ कोई भी लेन-देन निषिद्ध किया जाता है।
06:08 AM, 07-Aug-2020
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में गीता कुटीर आश्रम में लगी आग
रुद्रप्रयाग के बांसवाड़ा में गीता कुटीर आश्रम में गुरुवार देर रात आग लग गई। हालांकि आग बुझा ली गई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
05:54 AM, 07-Aug-2020
प्रिंस एडवर्ड आइलैंड क्षेत्र में आया भूकंप
प्रिंस एडवर्ड आइलैंड क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है। -संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस)
05:44 AM, 07-Aug-2020
कर्नाटक: भीमा नदी का जलस्तर बढ़ा
कलबुर्गी में हुई बारिश के बाद भीमा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
05:39 AM, 07-Aug-2020
वंदे भारत मिशन के तहत स्वदेश लौटे नौ लाख भारतीय
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार ने 7 मई को ‘वंदे भारत’ मिशन शुरू किया था, इसके तहत अब तक 9,30,000 भारतीय स्वेदश लौट आए हैं। -वी मुरलीधरन, विदेश राज्य मंत्री
05:22 AM, 07-Aug-2020
तेलंगाना: 418 किलोग्राम गांजा जब्त
भद्राचलम में गुरुवार को दो वाहनों से ले जाया जा रहा 418 किलोग्राम गांजा जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
05:18 AM, 07-Aug-2020
फ्रांस: छह लोगों को बंधक बनाने वाले बंदूकधारी ने किया आत्मसमर्पण
फ्रांस के उत्तरी इलाके में एक बैंक में गुरुवार को छह लोगों को बंधक बनाने वाले बंदूकधारी से छह घंटे चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आत्मसमर्पण करा लिया।
05:13 AM, 07-Aug-2020
दिल्ली: किशोरी के यौन उत्पीड़न मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 12 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में एक 33 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी पर पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। -शालिनी सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त
04:19 AM, 07-Aug-2020
ओडिशा में दो दिन भारी बारिश की संभावना
ओडिशा के दक्षिणी इलाके के कई हिस्सों में 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। एचआर विश्वास, निदेशक, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर
04:08 AM, 07-Aug-2020
तमिलनाडु: मुख्यमंत्री ने कोविड देखभाल केंद्र को निरीक्षण किया
Tamil Nadu: Chief Minister Edappadi K Palaniswami inspected a #COVID care centre in Madurai district yesterday. pic.twitter.com/MvGpmUck4E
— ANI (@ANI) August 6, 2020
03:44 AM, 07-Aug-2020
तेलंगाना: कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटे 182 पुलिस कर्मी
हैदराबाद पुलिस के 182 कर्मचारी कोरोना को मात देने के बाद गुरुवार को ड्यूटी पर लौट आए।
03:33 AM, 07-Aug-2020
कर्नाटक: भारी बारिश से नुकसान
बेलागवी में भारी बारिश के बाद लोगों के खेत पानी में डूब गए हैं।
03:05 AM, 07-Aug-2020
मध्यप्रदेश: किसान ने की आत्महत्या
बड़वानी में एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिला मजिस्ट्रेट शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि किसान ने अपने सुसाइड नोट में एक साहूकार से कर्ज लेने के बारे में लिखा है। मामले की जांच चल रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
02:47 AM, 07-Aug-2020
चीन ने नियमों का उल्लंघन किया: ट्रंप
विश्व व्यापार संगठन में चीन का प्रवेश शायद सभी सौदों के लिए सबसे खराब है, आप सच्चाई जानना चाहते हैं… उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया, जैसा कि किसी ने पहले कभी नहीं किया था। -डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका
02:28 AM, 07-Aug-2020
कर्नाटक: बुजुर्ग महिला को कुएं से निकाला
उडूपी में कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला को पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने बचा लिया।
02:18 AM, 07-Aug-2020
कर्नाटक: एनडीआरएफ की टीम ने गर्भवती को बचाया
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने गुरुवार को एक गर्भवती महिला को बचाया और उसे कोडागू के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। कोडागु जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
02:00 AM, 07-Aug-2020
अमेरिका: सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
The US Senate unanimously voted to approve a bill banning federal employees from using TikTok app on government-issued devices, amid threats from the White House to ban the company: Reuters
— ANI (@ANI) August 6, 2020
01:47 AM, 07-Aug-2020
राजस्थान के जयपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए
राजस्थान के जयपुर के उत्तर में करीब 82 किलोमीटर दूर देर रात 12.44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 थी।
01:40 AM, 07-Aug-2020
हरियाणा: दो साल की बच्ची को पीटे जाने का वीडियो वायरल
हिसार में दो साल की बच्ची को पीटे जाने का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामलें में संज्ञान लेकर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
01:08 AM, 07-Aug-2020
मुंबई: मुख्यमंत्री ने लिया तेज बारिश से हुए नुकसान का जायजा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार रात पैडर रोड का दौरा किया। यहां मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से एक दीवार का हिस्सा ढह गया था। नुकसान का जायजा लेते वक्त उनके साथ राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।
01:01 AM, 07-Aug-2020
ईडी ने मिरांडा से नौ घंटे तक की पूछताछ
मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर के बाहर उन्हें एक टैक्सी से जाते हुए देखा गया।
WATCH #SushantSinghRajput death case: Rhea Chakraborty’s associate Samuel Miranda leaves Enforcement Directorate (ED) office in Mumbai after being interrogated for about 9 hours. pic.twitter.com/VdvvhTVHHm
— ANI (@ANI) August 6, 2020
12:54 AM, 07-Aug-2020
अमेरिका-भारत हर मोर्चे पर साथ: पोम्पियो
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अमेरिका-भारत संबंध और कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर हुई वार्ता काफी अच्छी रही। दोनों देश अफगानिस्तान में शांति के लिए एकजुट हैं। साथ ही एक सुरक्षित और संप्रभु इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर आगे बढ़ने के लिए भी साथ हैं, ताकि सभी देश समृद्धशाली बन सकें। -माइक पोम्पियो, विदेश मंत्री, अमेरिका
12:44 AM, 07-Aug-2020
ओडिशा: 10 फुट लंबा किंग कोबरा पकड़ा
Odisha: A 10-feet-long King Cobra rescued from a temple in Ganjam District of Behrampur by Forest Department, yesterday. It was later released into the forest area. pic.twitter.com/igvnPkQ2zl
— ANI (@ANI) August 6, 2020
12:41 AM, 07-Aug-2020
दो दिवसीय दौरे पर तेजपुर पहुंचे सेना प्रमुख
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे गुरुवार को पूर्वी कमान के दो दिन के दौरे पर असम में सेना की 4-कोर के हेडक्वार्टर तेजपुर पहुंचे हैं। यहां सेना के कमांडरों ने तेजपुर में सेना प्रमुख को मौजूदा हालात की जानकारी दी है। -भारतीय सेना
12:22 AM, 07-Aug-2020
कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर बेहतर हो रही : स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना वायरस से संक्रमति मरीजों के ठीक होने की दर दिन प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है। यह निगरानी, नियंत्रण और प्रभावी नैदानिक प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के कारण संभव हो पा रहा है। भारत ने कोरोना के मामलों के प्रबंधन के लिए कोविड समर्पित अस्पतालों का एक नेटवर्क बनाया है। -स्वास्थ्य मंत्रालय
12:05 AM, 07-Aug-2020
कोरोना: संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 62537 नए मामले दर्ज
जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) पद की शपथ लेंगे।
