Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | वैज्ञानिकों ने कहा-बीसीजी वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ कारगर, अभी टीबी की रोकथाम के लिए दी जाती है; दुनिया में अब तक 1.92 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के रिचमंड में ड्राइव थ्रू टेस्टिंग के जरिए सैंपल इकट्‌ठा करते मेडिकल वर्कर।

  • दुनियाभर में अब तक 7.17 लाख मौतें हुईं, 1.23 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 50 लाख संक्रमित, जबकि 1.62 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 92 लाख 53 हजार 712 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 23 लाख 55 हजार 169 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 17 हजार 644 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने कहा है कि बीसीजी (बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) वैक्सीन का कोरोनावायरस के खिलाफ सकारात्मक असर देखा गया है। यह वैक्सीन हमारे इम्यून सिस्टम को तेज करती है। बीसीजी टीबी की रोकथाम के लिए दी जाने वाली वैक्सीन है। इस अध्ययन को ‘सेल रिपोर्ट मेडिसिन’ जर्नल में पब्लिश किया गया है। इसमें बताया गया कि जिन लोगों ने पिछले पांच सालों में बीसीजी वैक्सीन ली थी उनमें कोरोना के लक्षण बहुत कम देखे गए।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 50,32,179 1,62,804 25,76,668
ब्राजील 29,17,562 98,644 20,47,860
भारत 20,25,409 41,638 13,77,384
रूस 8,71,894 14,606 6,76,357
साउथ अफ्रीका 5,38,877 9,604 3,87,616
मैक्सिको 4,56,100 49,698 3,04,708
पेरू 4,47,624 20,228 3,06,430
चिली 3,66,671 9,889 3,40,168
स्पेन 3,54,530 28,500 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,45,714 11,624 1,86,317

रूस: 10 अगस्त तक आ सकती है वैक्सीन
रूस ने कहा है कि दुनिया की पहली वैक्सीन 10 अगस्त तक मार्केट में आ सकती है। इसका ट्रायल पूरा हो चुका है। इसे गामालेया इंस्टीट्यूट ने बनाया है। रूस में दो और कंपनियों ने अपनी वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायलकी अनुमति मांगी है। यहां संक्रमण के अब तक

ऑस्ट्रेलिया: पीएम मॉरिसन बोले- जिसको भी वैक्सीन मिले, जरूर शेयर करे
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि जिस भी देश में वैक्सीन बने, उसे सबके साथ जरूर शेयर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे देश में सबसे पहले वैक्सीन बनती है तो हम इसे सबको देंगे। ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के 20 हजार 270 मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा- उम्मीद है कि अमेरिका फैसला वापस लेगा
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के डाइरेक्टर जनरल टेड्रोस ग्रेब्रेयेसस ने कहा है कि कोरोना महामारी को बंटी हुई दुनिया में नहीं हराया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई की अमेरिका डब्ल्यूएचओ का फिर हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा कि अभी साथ में काम करने का समय है। हमें वायरस पर फोकस करना है।

ट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ पर चीन के साथ मिलीभगत कर वायरस को लेकर समय पर जानकारी न देने का आरोप लगाया था। इसके बाद अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से अलग होने की घोषणा कर दी थी।

अमेरिका: यात्रा प्रतिबंध हटाए गए
विदेश विभाग ने गुरुवार रात बयान जारी कर यात्रा प्रतिबंध लेवल-4 हटाने का ऐलान किया। अमेरिका में लेवल-4 सबसे बड़ी ट्रैवल एडवाइजरी मानी जाती है। बयान में कहा गया- कुछ देशों में हालात सुधर रहे हैं, जबकि कुछ में अब भी इस मामले में सुधार की जरूरत है। लिहाजा, हम पहले की तरह यात्रा करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन, एडवाइजरी में दिए गए नियमों का पालन करना होगा।

अमेरिका में एर्लिंग्टन के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर 22 जुलाई को एयरक्राफ्ट को सैनिटाइज करता कर्मचारी।

ब्राजील : बढ़ता संकट
यहां गुरुवार को 1237 और लोगों की मौत हुई। मरने वालों का आंकड़ा 98 हजार 644 हो गया। इसी दौरान 53 हजार 139 लोग संक्रमित पाए गए। अब संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख 17 हजार से ज्यादा हो गया है। ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि स्लम एरिया में रहने वाले लोगों ने कई मामलों में लापरवाही बरती। यही वजह है कि इन इलाकों में संक्रमण तेजी से बढ़ा। सरकार यहां नए और सख्त नियम लागू कर सकती है।

ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक कुछ लोग अब भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार नियमों को ज्यादा सख्त बनाने पर विचार कर रही है। फोटो रियो डि जेनेरियो के एक बाजार की है। (फाइल)

चीन: 10 नए मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री ने गुरुवार रात जारी बयान में बताया कि देश में 10 नए संक्रमित सामने आए हैं। बयान के मुताबिक, सभी संक्रमित दूसरे देशों से चीन आए थे। बयान में कहा गया- चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री दूसरे देशों से आने वाले लोगों के संक्रमण को लेकर सतर्क है। हम ऐसे सभी उपाय कर रहे हैं जिससे इस तरह के लोगों का संपर्क बाहरी दुनिया से न हो। स्वस्थ होने के बाद इन्हें एक सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है।

पाकिस्तान: अगले हफ्ते से रेस्टोरेंट, सैलून और टूरिस्ट स्पॉट खुलेंगे
पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद लॉकडाउन में ढील देने का फैसला लिया गया है। सरकार ने घोषणा की है कि अगले हफ्ते से टूरिस्ट स्पॉट, रेस्टोरेंट, सैलून, मूवी थिएटर खोल दिए जाएंगे। देश में अभी तक संक्रमण के 2 लाख 81 हजार 863 मामले आए हैं और 6035 मरीजों को जान गंवानी पड़ी है। सरकार के मुताबिक नए मामलों और मौतों में जून की तुलना में 80% की कमी आई है।

जर्मनी: एंट्वर्प में बढ़ रहे हैं मामले

जर्मनी ने एंट्वर्प राज्य को क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल किया है। इस राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब यहां आने वालों को अपनी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन में भेज दिया जाएगा। यहां अब तक 2 लाख 14 हजार 404 मामले सामने आए हैं और 9 हजार 245 लोगों की मौत हुई है। 1 लाख 94 हजार 700 लोग ठीक भी हुए हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput’s sister Shweta Singh Kirti posts a cryptic note after Rhea Chakraborty gets questioned by ED : Bollywood News

Fri Aug 7 , 2020
Sushant Singh Rajput’s untimely death has raised a lot of questions. As the CBI probe has begun after almost two months, new angles are coming into the spotlight. After Rhea Chakraborty was summoned by Enforcement Directorate, Sushant’s sister Shweta Singh Kirti posted a cryptic note on Instagram. “Har Har Mahadev,” […]

Breaking News

Recent Posts