Gurgaon Road Accident: Three Children Dead as Bike-Truck Trailer Road Accident Today In Haryana Gurgaon | बाइक और ट्राले की टक्कर, हादसे में पिता समेत 3 बच्चों की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

  • सोहना-पलवल रोड पर सिलानी गांव के समीप हुआ हादसा
  • ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 03:45 PM IST

गुड़गांव (सोहना). सोहना पलवल रोड गांव सिलानी के समीप शुक्रवार सुबह एक बाइक और ट्राले की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 3 मासूम बच्चों व उसके पिता की मौत हो गई। मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसे सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक बाइक पर सवार थे। मृतक मेवात के गांव भडगा के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक हसन मोहम्मद बीती रात अपनी ससुराल गांव धौज गया था। जहां से वह अपने तीन बच्चों  अरमा (10), फेज(7), इरहान (3) व अपनी पत्नी को अपनी बाइक पर लेकर गांव भडगा जा रहा था। जब वह सिलानी गांव के समीप पहुंचा तो एक तेज गति से आ रहे ट्रॉला ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

इस हादसे में बाइक पर सवार हसन मोहम्मद व उसके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी को गंभीर अवस्था में सोहना के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां वह उपचाराधीन है। नागरिक अस्पताल के डॉ इरफान ने बताया कि चार लोगों के शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए आए हैं। जिनमें तीन बच्चे व एक व्यक्ति है। उनका पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Wet weekend on the cards, predicts Met | Kolkata News

Fri Jun 19 , 2020
Photo for representative purpose only KOLKATA: A low-pressure trough that runs from Pakistan to Manipur across Rajasthan, Uttar Pradesh, Bihar and sub-Himalayan Bengal and Assam is set to trigger heavy showers in north Bengal and moderate rain in Gangetic Bengal till June 22. Kolkata will receive light to moderate showers […]

Breaking News

Recent Posts