Sushant Singh Rajput’s niece shares video of his pet Fudge: ‘He does still look up hopefully every time the door opens’ | भांजी मल्लिका ने वीडियो शेयर कर दिखाया, सुशांत का डॉग फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अपनों को खोने का दर्द क्या होता है? यह इंसान क्या जानवर भी बखूबी समझते हैं। यही वजह है कि सुशांत सिंह राजपूत के दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनका प्रिय लेब्राडोर डॉग फज अभी भी उनके आने की राह देखता है।

सुशांत की भांजी मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर फज की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। मल्लिका ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, जितनी बार भी दरवाजा खुलता है, फज उम्मीद भरी निगाहों से देखता रहता है।

सुशांत की भांजी मल्लिका के वीडियो का स्क्रीनशॉट।

पिता के पास है फज

इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने यह बताया था कि फज अब उनके पिता के पास है और वह उसे पटना स्थित घर ले गए हैं। पिता की फज के साथ फोटो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा था, डैड विद फज। इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया था।

घर के कोने-कोने में सुशांत को ढूंढता रहा फज

सुशांत की मौत के बाद फज ने खाना-पीना छोड़ दिया था। एक वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा था कि फज घर के कोने-कोने में जाकर सुशांत को ढूंढ रहा था। कभी एकदम शांत होकर बैठ जाता था तो कभी मोबाइल स्क्रीन पर सुशांत की फोटो देखकर अपने पंजे से खरोंचने लगता था, ताकि किसी तरह अपने मालिक की आवाज सुन सके। उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे। फज की मौत की अफवाह भी उड़ी थी लेकिन फिर साफ हो गया था कि वह सुशांत के फार्महाउस पर सुरक्षित था।

सुशांत ने फज के नाम लिखी थी इमोशनल पोस्ट

सुशांत अपने इस डॉग को बहुत प्यार करते थे। और शायद वे जानते थे कि इस मतलबी दुनिया में किसी इंसान का भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए दो साल पहले उन्होंने अपने डॉग के नाम एक भावुक पोस्ट लिखी थी। सुशांत ने लिखा था, “अगर तुम मुझे याद रखते हो तो इस बात की परवाह नहीं कि बाकी सबने मुझे भुला दिया। माय लव फज।”

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BHEL begins civil works at 660-MW Sagardighi power plant in West Bengal - kolkata

Fri Aug 7 , 2020
State-owned engineering firm BHEL on Friday said it has commenced civil works at 660-MW Sagardighi supercritical thermal power project in West Bengal. Following the strategic completion of pre-engineering activities for the project beforehand, ground breaking has begun on zero date itself, a BHEL statement said. This is a major achievement […]

Breaking News

Recent Posts