न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया, Updated Thu, 20 Aug 2020 11:40 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मास्क लगाने के निर्देशों का पालन कराने के दौरान लोगों की पिटाई के आरोप में एसडीएम बेल्थरारोड अशोक चौधरी को निलंबित कर दिया है। चौधरी को राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है। इनकी जगह संत कुमार यादव को एसडीएम बनाया गया है।
