Patna Sp Vinay Tiwari | Bihar IPS Officer Vinay Tiwari Says Mumbai Police Quarantine Sushant Singh Rajput death case | 5 दिन बाद मुंबई से बिहार रवाना हुए पटना एसपी विनय तिवारी, कहा- मुझे नहीं, जांच को क्वारैंटाइन किया गया था

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna Sp Vinay Tiwari | Bihar IPS Officer Vinay Tiwari Says Mumbai Police Quarantine Sushant Singh Rajput Death Case

पटना7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना एसपी विनय तिवारी को मुंबई पुलिस से सुशांत के सुसाइड से जुड़े डॉक्यूमेंट्स लेने थे। इससे पहले ही बीएमसी के अधिकारियों ने उनको गाइडलाइंस के तहत 15 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया।

  • पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा- बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच को बाधित किया गया
  • विनय तिवारी रविवार को मुंबई पहुंचे थे, पांच दिन क्वारैंटाइन रहे, उन्हें आईपीएस मेस भी नहीं भेजा गया

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में जांच करने मुंबई गए एसपी विनय तिवारी पटना लौट रहे हैं। उन्हें बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने जबरन क्वारैंटाइन कर रखा था। इस संबंध में एसपी ने कहा कि उन्होंने मुझे नहीं, जांच को क्वारैंटाइन कर दिया था। बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच को बाधित किया गया।

पांच दिन रहे क्वारैंटाइन में
पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी मुंबई में पांच दिन क्वारैंटाइन में रहे। 25 जुलाई को राजीव नगर थाना में सुशांत के पिता केके सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसके बाद चार पुलिस अधिकारी जांच करने मुंबई गए थे। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रही थी। इसके बाद सिटी एसपी को भेजा गया था।

विनय तिवारी रविवार को मुंबई पहुंचे थे। उन्हें मुंबई पुलिस से सुशांत के सुसाइड की जांच से जुड़े सारे डॉक्यूमेंट्स लेने थे। इससे पहले ही बीएमसी के अधिकारियों ने उनको गाइडलाइंस के तहत 15 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया गया। उन्हें आईपीएस मेस में भी नहीं भेजा गया।

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई थी फटकार
5 अगस्त को इस मामले में रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर किए गए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। सुशांत के पिता की ओर से वकील विकास सिंह ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस का जांच में सहयोग नहीं कर रही। एसपी को जबरन क्वारैंटाइन करा दिया। इस पर जस्टिस रॉय ने महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि पटना में दर्ज एफआईआर के तथ्य उनकी जांच का हिस्सा है या नहीं? जांच करने गए एसपी को क्वारैंटाइन करने जैसी बातें अच्छा संकेत नहीं देती।

बिहार पुलिस कर रही थी कोर्ट जाने की तैयारी
विनय तिवारी को क्वारैंटाइन से मुक्त कराने के लिए बिहार पुलिस कोर्ट जाने की तैयारी कर रही थी। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गुरुवार को कहा था कि हम इस मुद्दे पर एडवोकेट जनरल से राय ले रहे हैं। बीएमसी ने आईपीएस को क्वारैंटाइन से मुक्त करने से मना कर दिया था। इसके बाद पटना के जोनल आईजी संजय सिंह ने बीएमसी के चीफ को पत्र लिखकर विरोध जताया था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

India slams Turkey over remarks on Jammu & Kashmir

Fri Aug 7 , 2020
New Delhi [India]: India on Thursday rejected Turkey’s remarks on abrogation of Article 370 as “factually incorrect, biased and unwarranted” and asked it to refrain from interfering in matters internal to India. External Affairs Ministry spokesperson Anurag Srivastava said Turkey should get a proper understanding of the ground situation. “It’s […]

Breaking News

Recent Posts