मुंबई। घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को दिनभर की गिरावट के बाद आखिर में हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.12 अंकों की तेजी के साथ 38,040.57 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 13.90 पॉइंट के उछाल के साथ 11,214.05 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में बीएसई ने 38,109.68 और निफ्टी 11,231.90 पॉइंट के स्तर तक पहुंचे। इस कारोबारी सप्ताह में घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
आज बीएसई में 2853 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें से 1666 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1037 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए। 189 कंपनियों के शेयरों ने 52 सप्ताह के उच्च स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया। 68 कंपनियों के शेयरों ने 52 सप्ताह के निम्नतम स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया। 376 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा। 200 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा।
यह खबर भी पढ़े: जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का गाना ‘डोरी टूट गइयां’ रिलीज
यह खबर भी पढ़े: आखिर क्यों बनाया जाता है ब्लेड को एक खास डिजाइन में, जानिए आकार से जुड़ा ये इंटरेस्टिंग रहस्य