मुम्बई। बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स में सूचीबद्ध शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में 59,260 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
बीते हफ्ते देश के दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान युनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,320.54 करोड़ रुपये घटकर 4,93,007.39 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 11,611.6 करोड़ रुपये घटकर 5,81,900.65 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 10,205.11 करोड़ रुपये घटकर 2,53,002.13 करोड़ रुपये रह गया।
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एमकैप बीते हफ्ते 9,027.32 करोड़ रुपये घटकर 15,58,987.77 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,144.93 करोड़ रुपये घटकर 3,09,076.75 करोड़ रुपये रह गया।
समीक्षाधीन अवधि के दौरान आईटीसी का मूल्यांकन 5,783.23 करोड़ रुपये घटकर 2,20,500.76 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 166.85 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,55,082.88 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी ओर बीते हफ्ते देश के दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 28,912.12 करोड़ रुपये बढ़कर 9,19,615.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इंफोसिस की बाजार हैसियत 24,342.45 करोड़ रुपये बढ़कर 4,27,025.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,755.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,70,977.53 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में सूचीबद्ध शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।
यह खबर भी पढ़े: मुंह पर मास्क और हाथ में कॉफी मग पकड़े हुए दिखी मलाइका, फोटो पोस्ट कर बोलीं- अपने कमरे से कई दिनों के बाद बाहर निकली हूं
यह खबर भी पढ़े: IPL 2020/ आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब में होगी भिंड़त, जानिए कब-कहां और कैसे देखें LIVE Streaming
