Sushant Girlfriend Rhea Chakraborty Update | Sushant Singh Rajput Death Case Police Investigation Latest News Updates: ED Reject Rhea Plea | रिया से लगातार 9 घंटे सवाल पूछे गए; एक्ट्रेस ने कहा- सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने की बातें मनगढ़ंत, मैंने भी 7 फिल्में की हैं, पैसे कमाए

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Sushant Girlfriend Rhea Chakraborty Update | Sushant Singh Rajput Death Case Police Investigation Latest News Updates: ED Reject Rhea Plea

मुंबई2 मिनट पहले

रिया चक्रवर्ती शुक्रवार सुबह 11.30 बजे अपने भाई शोविक के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचीं।

  • ईडी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से दो घंटे सवाल पूछे, सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति और रिया से सीए रितेश से भी पूछताछ हुई
  • ईडी यह पूछताछ मनी लॉन्ड्रिंग केस में कर रही है, उन पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए अपनी कंपनी में इन्वेस्ट करने का आरोप है

सुशांत मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ की। शोविक से दो घंटे सवाल किए गए पर रिया से करीब 9 घंटे पूछताछ चली। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि, रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाले जाने की बात को मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने जांच एजेंसी को बताया कि मैंने भी 7 फिल्मों में काम किया है और इससे पैसे कमाए हैं।

रिया ने ईडी से पूछताछ टालने की गुजारिश की थी, जिसे ठुकरा दिया गया था। रिया ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर फैसला आने तक उनके बयान न लिए जाएं। ईडी ने सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और रिया के सीए रितेश शाह से भी सवाल किए। सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से 8 अगस्त को पूछताछ की जाएगी।

रिया ने सुशांत के परिवार पर आरोप लगाए
रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के साथ सुबह 11:30 बजे ईडी ऑफिस पहुंची थी। सूत्रों ने बताया कि रिया पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही हैं। वह बीमार होने की बात कह रही हैं। कई सवालों के जवाब में रिया ने कहा कि कुछ याद नहीं है।

रिया ने आरोप लगाया- सुशांत के परिवार के लोग इंश्योरेंस और बाकी संपत्ति को हासिल करने के लिए ही इस तरह से दबाव बना रहे हैं। ये लोग सुशांत पर मुझसे अलग होने का दबाव बना रहे थे। सुशांत के आईपीएस जीजा कई महीनों से बड़ी साजिश में जुटे थे। सुशांत ने जो भी पैसा खर्च किया, अपनी समझ से किया।

सुशांत की बहन का ट्वीट

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया

उधर, बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। इसमें कहा गया है इस मामले में बिहार में केस दर्ज किया जाना कहीं से गलत नहीं है। अपराध की जानकारी मिलती है तो पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी ही पड़ती है। मुंबई पुलिस ने हमारा सहयोग नहीं किया, लेकिन हमने पाया कि इसके तार मुंबई ही नहीं, पूरे देश से जुड़े हैं।

हलफनामे में यह भी कहा गया कि इस केस में बिहार पुलिस जांच नहीं कर पा रही, इसलिए इसे सीबीआई को सौंपने की केंद्र से गुजारिश की गई। अब सीबीआई ने केस अपने हाथ में ले लिया है तो रिया की याचिका पर सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में 5 अगस्त को सुनवाई हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से 3 दिन में जवाब मांगा था।

पटना एसपी विनय तिवारी बिहार लौटे

उधर,बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने पटना एसपी विनय तिवारी को शुक्रवार को क्वारैंटाइन से मुक्त कर दिया। वे पटना रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं, जांच को क्वारैंटाइन किया गया था। तिवारी को बीएमसी ने रविवार को जोगेश्वरी के एक गेस्ट हाउस में क्वारैंटाइन किया था। उनके हाथ पर क्वारैंटाइन सील भी लगाई गई थी।

पटना के आईजी ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा था पत्र

इससे पहले पटना के आईजी ने 3 अगस्त को बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को एक पत्र लिखकर लॉकडाउन नियम में छूट की गुजारिश की थी और एसपी विनय तिवारी को छोड़ने को कहा था। बीएमसी ने इस मांग को ठुकराते हुए एक पत्र जारी किया था। जिसके बाद बिहार के डीजीपी ने बीएमसी के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाए थे।

सीबीआई ने भी दर्ज किया है केस

इस बीच, गुरुवार को सीबीआई ने सुशांत केस में 6 आरोपियों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, उनके बिजनेस मैनेजर सेमुअल मिरांडा, पर्सनल मैनेजर श्रुति मोदी और अन्य शामिल हैं।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं…

1. बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, कहा- रिया ने पैसे हड़पने के लिए सुशांत को ओवरडोज दवा दी थी

2. सीबीआई ने रिया समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज किया, विजय माल्या और अगस्ता वेस्टलैंड जैसे मामलों की जांच करने वाली टीम को जिम्मा सौंपा

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे पर अधीर ने उठाए सवाल

Fri Aug 7 , 2020
कोलकाता। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर जीसी मुर्मू के औचक इस्तीफे को लेकर सवाल खड़ा किया है। इसे लेकर अधीर रंजन चौधरी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने पूछा कि सवाल यह है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के […]

Breaking News

Recent Posts