जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे पर अधीर ने उठाए सवाल

कोलकाता। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर जीसी मुर्मू के औचक इस्तीफे को लेकर सवाल खड़ा किया है। इसे लेकर अधीर रंजन चौधरी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने पूछा कि सवाल यह है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इस्तीफा क्यों दिया? यह स्वैच्छिक था या उन्हें मजबूर किया गया? क्या उन्हें अपने विचार व्यक्त करने की सजा दी गई है?

दरअसल 28 जुलाई को मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि ऐसे मामलों में केवल इलेक्शन पैनल ही निर्णय ले सकता है। उसके बाद से उनकी चौतरफा निन्दा हुई थी। मुर्मू पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। इस विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और गुरुवार को उन्हें भारत का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू और कश्मीर के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ दिलाई गई है।  31 अक्टूबर 2019 को जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आया था।

यह खबर भी पढ़े: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- राज्य में नहीं की जाएगी बाघों की नसबंदी

यह खबर भी पढ़े: चीनी ऐप Tik-Tok अमेरिकी युवाओं का जनून, माइक्रोसॉफ्ट से बातचीत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Madhurima Tuli recalls the time she was replaced from a show called Parichay because she looked to young : Bollywood News

Fri Aug 7 , 2020
Madhurima Tuli, who was last seen doing a special appearance in Ishq Mein Marjawan, has made quite a name for herself after she debuted in 2007. The actress has done reality shows including Nach Baliye 9 and Bigg Boss 13 and is currently being seen in a web show called […]

Breaking News

Recent Posts