Amit Sadh had made special preparations to look like the commandos in the web series ‘Block’, increased 12 kg weight | वेब सीरीज ‘अवरोध’ में कमांडो की तरह दिखने के लिए अमित साध ने की थी खास तैयारी, बढ़ाया था 12 किलो वजन

किरण जैन, मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमित साध हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी वेब सीरीज ‘अवरोध’ को प्रमोट करने आए थे।

हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में अभिनेता अमित साध अपनी वेब सीरीज ‘अवरोध’ को प्रमोट करने आए थे। शो में बातचीत के दौरान जब कपिल ने उनसे इस भूमिका की तैयारी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि इस सीरीज के लिए उन्होंने 12 किलो वजन बढ़ाया था।

कपिल के सवाल के जवाब में अमित ने कहा, ‘जब मुझे इस सीरीज में रोल मिला, तो मैंने ‘गोल्ड’ नाम की फिल्म पूरी की थी, जिसमें मैंने एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी, उस रोल के लिए मुझे काफी दुबला और फिट रहना था।’ साध के मुताबिक, ‘इसके बाद जब अवरोध के निर्देशक राज मुझसे मिले तो उन्होंने मुझे मेरे रोल की तैयारी को लेकर विशेष बल (special force) के जवानों की फोटोज दिखाई। तब मुझे पता चला कि वो लोग काफी बलवान होते हैं और इस तरह मेरी ट्रेनिंग शुरू हुई।’

कमांडो की मानसिकता को समझने की कोशिश की

आगे उन्होंने कहा, ‘जब मैंने शुरुआत की तब मेरा वजन 72 किलोग्राम था और फिर बढ़कर लगभग 89-90 किलो हो गया। मैंने न सिर्फ वजन बढ़ाया बल्कि अपनी ताकत और सहनशक्ति पर भी काम किया। इस भूमिका के लिए मैंने विशेष बलों से एक कमांडो की मानसिकता को समझने और उसे अनुभव करने की पूरी कोशिश की।’

अमित साध के अलावा इस प्रमोशनल एक्टिविटी के दौरान नीरज काबी, मधुरिमा तुली और दर्शन कुमार भी मौजूद रहे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“My father said, ‘Ye jo log unchi buildingo mein baith ke likhte hai wo Hindustan ko nahi jante’” – Jaaved Jaaferi : Bollywood News

Sat Aug 8 , 2020
“My father said, ‘Ye jo log unchi buildingo mein baith ke likhte hai wo hindustan ko nahi jante. Maine Hindustan ko sadko pe dekha hai jo asli Hindustan hai. My audience is that India. That farmer, that rikshaw driver, that small town guy’,” recalled Jaaved Jaaferi about what his father […]

Breaking News

Recent Posts