Rajasthan Police DGP Bhupendra Singh On Congress MLA Phone Taping In Suryagarh Palace of Jaisalmer | विधायकों की टेपिंग की झूठी अफवाह फैलाने वालों की जांच के निर्देश, दोषियों के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Rajasthan Police DGP Bhupendra Singh On Congress MLA Phone Taping In Suryagarh Palace Of Jaisalmer

जयपुर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में गहलोत खेमें की बाड़ेबंदी।

  • महानिदेशक पुलिस ने यह स्पष्ट किया किसी भी विधायक या सांसद की टेपिंग न तो पूर्व में की गई और न ही वर्तमान में की जा रही

राजस्थान पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को जैसलमेर के सूर्यगढ पैलेस में ठहरे विधायकों के फोन टेपिंग की सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर को आधारहीन और अफवाह बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने के संबंध में साइबर थाने में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक ने जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को इस संबंध में तत्काल जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि राजस्थान पुलिस की किसी भी युनिट द्वारा किसी भी विधायक या सांसद की टेपिंग न तो पूर्व में की गई और न ही वर्तमान में की जा रही है।

इन्टरकॉम से हुई बातचीत को रिकार्ड करने का आरोप भी मिथ्या व काल्पनिक है। राजस्थान पुलिस हमेशा आपराधिक कृत्य को रोकने का कार्य करती है। अवैधानिक टेपिंग एक आपराधिक कृत्य है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर शुक्रवार को भ्रम फैलाने की दृष्टि से एक तथाकथित सूचना प्रसारित की जा रही थी कि जैसलमेर के सूर्यगढ पैलेस में ठहरे एमएलए में से आधा दर्जन विधायकों के फोन अवैधानिक तरीके से टेप किए जा रहे है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 crore youth to engage in cleaning rivers in India: Kiren Rijiju

Sat Aug 8 , 2020
New Delhi [India], Aug 8 (ANI): Union Minister of Youth Affairs and Sports Kiren Rijiju has said that the number of youth who are engaged in cleaning the rivers in India will be increased to one crore from 75 lakhs under National Mission for Clean Ganga (NMCG). Rijiju and Gajendra […]

Breaking News

Recent Posts