- Hindi News
- International
- Latest News Update; Golden Book World Record, Dubai based Indian Girl, Burj Khalifa, Yoga Pose
दुबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

समृद्धि ने 3 मिनट और 18 सेकंड में दुबई की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा के व्यूइंग डेक पर योग के 100 आसन किए।
- समृद्धि कालिया को इसी साल जनवरी में प्रवासी भारतीय दिवस पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है
- समृद्धि छोटे से बॉक्स में एक मिनट में करीब 40 योग आसन करने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है
भारतीय मूल की समृद्धि कालिया ने दुबई में इतिहास रच दिया। समृद्धि ने एक छोटे से बॉक्स में 3 मिनट में योग के 100 पोज देकर नया कीर्तिमान बनाया। समृद्धि का ये तीसरा योग टाइटल है, जिसमें से 2 टाइटल समृद्धि ने 1 महीने के अंदर ही अपने नाम किए हैं।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से न्यूज एजेंसी ने रविवार को बताया कि 11 साल की समृद्धि का नाम गुरुवार को ‘फास्टेस्ट हंड्रेड योगा पोस्चर्स परफॉर्म्ड इन रिस्ट्रिक्टेड एरिया’ के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। समृद्धि ने ये चैलेंज 3 मिनट और 18 सेकंड में दुबई की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा के व्यूइंग डेक पर पूरा किया।
एक हफ्ते पहले ही 40 योग पोश्चर कर बनाया था रिकॉर्ड
एक छोटे से बॉक्स के अंदर एक मिनट में करीब 40 योग आसन करने का रिकॉर्ड बनाने के कुछ हफ्तों बाद ही समृद्धि ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। समृद्धि ने दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनाया था, जो हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
समृद्धि ने बताया सफलता का राज
दुबई के एंबेसडर स्कूल में 7वीं की स्टूडेंट समृद्धि कालिया का मानना है कि ऐसी उपलब्धियां कड़ी मेहनत और लगन के साथ ही हासिल की जा सकती हैं। समृद्धि ने बताया कि हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। मैं रोज प्रैक्टिस करती हूं। यह काफी अच्छा है, जब आपके आस-पास के हर किसी को आप पर गर्व होता है। यह आपको हमेशा अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है।
योग के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए समृद्धि को जनवरी 2020 में प्रवासी भारतीय दिवस पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
यह भी पढ़ें.
1. 14 साल की सुचेता ने ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड जीता, 120 भाषाओं में गाने गाए
0
