जोधपुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जोधपुर में सैंपल लेते चिकित्साकर्मी।
- मृतकों में दो महिलाएं व एक पुरुष
- अगस्त माह में अब तक 9 की मौत
कोरोना संक्रमितों की मौत का क्रम जोधपुर शहर में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शहर में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित की जान गई है। जोधपुर में शनिवार को दो महिलाओं सहित तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही अगस्त माह में ही अब तक 9 मरीजों की जान जा चुकी है। जबकि शहर में अब तक संक्रमण से कुल 109 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो जोधपुर के है, जबकि एक महिला जैसलमेर की रहने वाली है। वहीं जोधपुर में शनिवार को 164 नए संक्रमित मिलने के साथ ही कुल आंकड़ा बढ़कर 7,934 हो गया है।
तीन कोरोना संक्रमितों की शनिवार को एमजीएच में मौत हो गई। राम चौक जालोरियों का बास निवासी एक 62 वर्षीय महिला जसोदा टाक को 3 अगस्त को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती के बाद कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट चार अगस्त को पॉजिटिव आई। डॉक्टरों के द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा था लेकिन आज सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को हाइपर टेंशन की भी बीमारी थी।
दूसरी मौत भी महात्मा गांधी अस्पताल में ही सुबह करीब 8:45 पर हुई। 52 वर्षीय रमन व्यास अंधेरी गली नवचौकिया निवासी को दो अगस्त दोपहर र तबीयत खराब होने पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मरीज का कोरोना टेस्ट भी कराया गया जो कि पांच अगस्त को पॉजिटिव आया। जिसकी सुबह मौत हो गई। मरीज रमन व्यास को कोरोना के साथ टाइप 2 डायबिटीज और हाइपर टेंशन की बीमारी थी। वहीं आज की तीसरी मौत भी एक महिला की शाम को महात्मा गांधी अस्पताल में हुई। जैसलमेर निवासी 42 वर्षीय लक्ष्मी की आज इलाज के दौरान मौत हुई।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर में कल शाम तक 7,770 करोना संक्रमित मिल चुके थे। इनमें से 6,063 को डिस्चार्ज किया जा चुका था और 1604 एक्टिव केस थे। जोधपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए प्रशासन ने शनिवार व रविवार को जोधपुर में संपूर्ण लॉक डाउन लागू किया है।
0