Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | न्यूजीलैंड में 100 दिन में घरेलू संक्रमण का एक भी मामला नहीं, देश में फिलहाल सिर्फ 23 मरीज; दुनिया में अब तक 1.93 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च इलाके स्थित एक पार्क में रविवार की सुबह टहलते स्थानीय लोग। यहां सरकार संक्रमण पर काबू पाने में बहुत हद तक सफल हुई है।

  • दुनियाभर में अब तक 7.18 लाख मौतें हुईं, 1.23 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 51 लाख संक्रमित, जबकि 1.65 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 98 लाख 3 हजार 3 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार 568 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 29 हजार 568 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। न्यूजीलैंड में बीते 100 दिनों में घरेलू संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में 1219 लोग संक्रमित मिले थे जिनमें से ज्यादातर ठीक हो गए हैं। फिलहाल देश में सिर्फ 23 मरीजों को ही आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि देश के स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ एशले ब्लूमफील्ड ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 51,49,723 1,65,070 26,38,470
ब्राजील 30,13,369 1,00,543 20,94,293
भारत 21,52,020 43,453 14,79,804
रूस 8,82,347 14,854 6,90,207
साउथ अफ्रीका 5,53,188 10,210 4,04,568
मैक्सिको 4,75,902 52,006 3,18,638
पेरू 4,71,012 20,844 3,19,171
चिली 3,71,023 10,011 3,44,133
स्पेन 3,61,442 28,503 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,76,870 12,540 2,04,591

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार

ब्राजील में शनिवार को 905 लोगों की मौत हुई और 49 हजार 970 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया।यहां पर अब क 30 लाख 12 हजार 412 संक्रमित मिले हैं। 25 हजार मौतों और 6 लाख से ज्यादा मामलों के साथ यहां का साओ पाउलो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है। ब्राजील संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य स्थित एक कब्रिस्तान में शनिवार को कब्र तैयार करने में जुटे कर्मचारी। यह अमेरिका के बाद दुनिया का सबसे प्रभावित देश है।

मैक्सिको: संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के करीब

मैक्सिको में बीते 24 घंटे में 6495 नए मामले सामने आए और 695 मौतें हुईं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख 75 हजार 902 हो गई है। अब तक यहां 52 हजार 06 संक्रमित मिले हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, मैक्सिको संक्रमण के मामले दुनिया में छठे नंबर और मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर है। इसके बावजूद यहां के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने कहा है देश में रोजगार बढ़ रहे हैं। अगस्त में 15 हजार नई नौकरियां पैदा हुई हैं।

मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी के एक कब्रिस्तान में एक दूसरे को संभालने की कोशिश करता एक मृतक का परिवार।

अमेरिका: हर 6 में से एक व्यक्ति संक्रमित
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका में हर 6 लोगों में से एक संक्रमित है। यहां पर 1 लाख 60 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, जो दुनिया में संक्रमण से हुई मौतों का एक चौथाई हिस्सा है। 5 लाख 45 हजार से ज्यादा मामलों के साथ यहां का कैलिफोर्निया राज्य सबसे प्रभावित है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को महामारी की वजह से नुकसान उठा रहे अमेरिकी लोगों को राहत देने के लिए एक विशेष राहत पैकेज पर साइन किए।

अमेरिका के जॉर्जिया की एक सड़क से गुजरते लोग। अब भी यहां कई लोग मास्क लगाने में लापरवाही करते नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया: न्यू साउथ वेल्स में नई पाबंदियां
ऑस्ट्रेलिया ने अपने न्यू साउथ वेल्स राज्य में यात्रा से जुड़ी नई पाबंदियां लगाई हैं। यहां पर बीते महीने नए मामले आने के साथ पहले ही सख्त नियम लागू थे। अब न्यू साउथ वेल्स में पड़ोसी राज्य विक्टोरिया से लौटे जाने वाले सभी लोगों को दो हफ्ते तक होटल में क्वारैंटाइन किया जाएगा। सिर्फ घरेलू उड़ानों के जरिए ही विक्टोरिया के लोग न्यू साउथ वेल्स आएंगे। सरकार ने इन दोनों राज्यों के बीच बॉर्डर सील करने का फैसला किया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3 Kolkata Durga puja committees to offer drive-in viewing of pandals to tackle Covid-19 crisis - kolkata

Sun Aug 9 , 2020
With little more than two months to go for Durga puja, festival committees in the city are brainstorming ways to ensure the safety of pandal-hoppers amid the Covid-19 crisis, while offering them a glimpse of the goddess. Three Durga puja committees in the city, all crowd- pullers and located within […]

Breaking News

Recent Posts