सिलीगुड़ी। नाबालिगा को किडनैप कर ले जाकर रेप करने वाले युवक को एनजेपी थाना पुलिस ने रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक का नाम विश्वनाथ दास है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धमकियां देने और रेप करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एनजेपी थाना से मिली जानकारी के अनुसार चार अगस्त को शांतिपाड़ा की निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिगा लापता हो गई थी। इसके बाद नाबालिगा दूसरे दिन घर लौटी।
जिसके बाद आपबीती परिवार को सुनाई। इसके बाद पीड़िता के तरफ से आरोपित विश्वनाथ दास के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह खबर भी पढ़े: विश्व आदिवासी दिवस : राहुल गांधी ने कहा- हमें प्रकृति से प्रेम और संरक्षण का भाव सीखना होगा
यह खबर भी पढ़े: पाक से विस्थापित: कीटनाशक से मौत की आशंका, परिवार का एक सदस्य बचा