रेलवे लाइन के किनारे बसे लोगों को हटाए जाने के विरोध में तृणमूल की सभा

श्रीरामपुर। हुगली जिले के श्रीरामपुर नगरपालिका के 26 नंबर वार्ड में रेलवे लाइन के किनारे स्थित रायलैंड रोड इलाके में तकरीबन 150 वर्षो से निवास कर रहे तकरीबन 500 परिवारों को हटाने के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को सभा का आयोजन किया। इस सभा के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह स्पष्ट संदेश दे दिया गया कि रेलवे लाइन के किनारे बसे लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था के बगैर उन्हें हटाया नहीं जा सकता। 

रविवार को आयोजित सभा में हुगली जिला तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष दिलीप यादव आई एनटीटीयूसी के सचिव संतोष कुमार सिंह सहित कई तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभा के दौरान सभी वक्ताओं ने स्थानीय लोगों का आश्वासन दिया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उन लोगों के साथ है। तृणमूल की ओर से यह आरोप लगाया गया कि जमीन रेलवे के नहीं होने के बावजूद रेलवे की ओर से स्थानीय लोगों को रेलवे लाइन के किनारे से हट जाने का नोटिस दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस इसका विरोध करती है।

यह खबर भी पढ़े: राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘वो गूंगी तो पहले ही थी अब अंधी और बहरी भी है’

यह खबर भी पढ़े: निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने शुरू किया ‘रेल बचाओ देश बचाओ अभियान’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Reserve Bank of India - Press Releases

Sun Aug 9 , 2020
1. Reserve Bank of India – Liabilities and Assets* (₹ Crore) Item 2019 2020 Variation Aug. 2 Jul. 24 Jul. 31 Week Year 1 2 3 4 5 4 Loans and Advances           4.1 Central Government 116069 – – – -116069 4.2 State Governments 2830 5651 […]

Breaking News

Recent Posts