जलपाईगुड़ी। पूरे देश में रविवार को 26वां विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर उलगुलान भारत आदिवासी एकता मंच की ओर से जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में रंगारंग एक बाइक रैली निकाली गई।
यह बाइक रैली नागराकाटा स्टेशन से निकली जो मेटली, चालसा आदि विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। बाइक रैली में नागराकाटा एवं अन्य इलाकों से सैकड़ों आदिवासी शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर ग्रासमोड़ चाय बागान में भी विश्व आदिवासी दिवस की धूम रही।
चाय बागान के श्रमिकों ने पारंपारिक वेशभूषा पहने अपने गीत-संगीत-नृत्य के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया। वही, इस अवसर पर उलगुलान भारत आदिवासी एकता मंच ने सरकार को चाय बागानों में श्रमिकों जमिन का पट्टा, न्यूतम मजदूरी, सादरी भाषा को सरकारी मान्यता सहित विभिन्न मांग किया है।
यह खबर भी पढ़े: सांसद अनिल अग्रवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र- संसद के आगामी सत्र में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाया जाए
यह खबर भी पढ़े: ओडिशा में कोरोना से आज 13 लोगों की मौत, कुल मृतकों की संख्या हुई 272
