- Hindi News
- National
- Ashok Gehlot News | Rajasthan Government Crisis Latest News Today Live Updates; Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot Congress Camp MLA
जयपुर, जैसलमेर, नई दिल्ली26 मिनट पहले
बसपा ने खुद भी अपील की है कि उसके विधायकों का मामला हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर किया जाए। (फाइल फोटो)
- भाजपा विधायक मदन दिलावर की दलील- हाईकोर्ट ने कोई आदेश नहीं दिया, न ही स्टे दिया
- बसपा के 6 विधायक 9 महीने पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे, सभी गहलोत खेमे में हैं
राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच बसपा विधायकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोमवार को टल गई। अब 11 अगस्त यानी मंगलवार को सुनवाई होगी। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के 6 अगस्त के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल की है। उनकी अपील है कि 14 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में बसपा विधायकों के वोटिंग राइट्स पर रोक लगाई जाए।
दूसरी तरफ बसपा ने भी इस मामले को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील की थी। अब दोनों अर्जियों पर मंगलवार को सुनवाई होगी। दिलावर ने दलील दी है कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के बाद डिवीजन बेंच ने भी बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई आदेश नहीं दिया और न ही स्टे दिया।
हाईकोर्ट में भी 11 अगस्त को सुनवाई
भाजपा मंगलवार से अपने विधायकों की जयपुर के एक होटल में बाड़ेबंदी करेगी। मंगलवार शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक होगी। उसके बाद सभी विधायक होटल में ही ठहरेंगे। बसपा विधायकों के मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद तय किया जाएगा कि विधायकों को कब तक होटल में रुकवाना है। अगर फैसला कांग्रेस के खिलाफ आता है तो भाजपा विधायक अविश्वास प्रस्ताव लाकर फ्लोर टेस्ट की मांग करेंगे।
गहलोत ने सभी विधायकों से कहा- अंतरात्मा की आवाज पर फैसला लें
राजस्थान के सियासी संग्राम में अब ‘गढ़’ ढहाने और ‘घर’ बचाने की उलझन बढ़ गई है। सरकार और विपक्ष…दोनों में बेचैनी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार सुबह सभी दलों के विधायकों को एक भावुक चिट्ठी लिखकर कहा कि आप सरकार गिराने की साजिश का हिस्सा नहीं बनें। अंतरात्मा क्या कहती है, उसके आधार पर फैसला करें।
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…
1. भाजपा ने गुजरात भेजे विधायकों को वापस बुलाया, जयपुर के होटल में रहेंगे सभी विधायक
2. गहलोत की सभी विधायकों को भावुक चिट्ठी, कहा- सरकार गिराने की साजिश का हिस्सा न बनें
