Gang busted for supplying fake notes, 4 arrested | नकली नोट सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेशल सेल ने नकली नोट के रैकेट में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग एनसीआर-यूपी में एक्टिव था, जो नोट की छपाई से लेकर सर्कुलेशन में लगे थे। इनसे 1,34,000 नकली नोट बरामद किए है जो सौ-सौ रुपए के हैं। जबकि बीस हजार के अधूरे तैयार नकली नोट मिले हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अजीम खान,अकील अहमद, अकील अहमद उर्फ डॉक्टर और नितिन पटेल के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके पास से स्कैनर, प्रिंटर, कटर, इंक, टेप और विभिन्न उपकरण बरामद किए हैं। स्पेशल सेल के मुताबिक तीस अगस्त को एक सूचना पर आनंद विहार आईएसबीटी के पास से मोहम्मद अजीम खान और अकील अहमद को पकड़ा गया। इनके पास से सौ रुपए की बारह गड्डी बरामद हुई। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर पीलीभीत यूपी निवासी डॉक्टर अकील अहमद को दो सितम्बर को दबोचा गया।

इसके बाद चार सितम्बर को नकली नोट बनाने वाले मुख्य आरोपी नितिन पटेल को दबोचा गया। पीलीभीत यूपी में नोट बनाने वाली यूनिट को भी पुलिस ने बेनकाब कर दिया। यह गैंग पच्चीस लाख से ज्यादा के नोट एनसीआर तक पहुंचा चुका था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sandip Ssingh Shares Screenshots Of His Chat With Sushant Singh Rajput: ‘Making Our Personal Chats Public, As This Is The Last Resort’

Sun Sep 6 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : সুশান্ত সিং রাজপুতের মৃত্যু আত্মহত্যা নাকি খুন? এপ্রশ্নের উত্তর এখনও মেলেনি। ঘটনার তদন্ত করছে CBI। এদিকে সুশান্তের মৃত্যুর পর থেকে প্রযোজক সন্দীপ এস সিং-এর ভূমিকা নিয়ে বারবার প্রশ্ন উঠছে। অনেকেই সন্দীপ সিংকে ঘটনার ‘মাস্টারমাইন্ড’ বলেও দাবি করেছেন। সন্দীপ সিংয়ের ভূমিকা নিয়ে প্রশ্ন তুলেছেন অভিনেতার বন্ধু স্মিতা পারিখ। […]

Breaking News

Recent Posts